; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बक्सर: फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी लेने वाले दो शिक्षक किए गए बर्खास्त

 बक्सर: शिक्षकों के नियोजन की निगरानी विभाग के द्वारा की जा रही जांच के दौरान जिले के सिमरी प्रखंड के दो शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का मामला सामने आया है. दोनों शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे थे. 

जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है उनमें बाबा डेरा के शिक्षक ईश्वर दयाल यादव एवं मध्य विद्यालय परमानपुर के शिक्षक उमेश प्रसाद शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के निर्देश पर 7 दिसंबर 19 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. 

उधर, 28 अगस्त को प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में दोनों शिक्षकों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है. बर्खास्तगी का निर्देश प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति के सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी ने दिया है. 

उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिमरी को इन शिक्षकों द्वारा वेतन आदि के मद में आहरित राशि से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात भी कही है.

UPTET news