कटिहार। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पदस्थापित जिला संवर्ग के नियमित
मैट्रिक प्रशिक्षित सामान्य,उर्दू, स्नातक प्रशिक्षित कला, विज्ञान एवं
प्रधानाध्यापक कोटि के शिक्षक व शिक्षिका ऐच्छिक एवं पारस्परिक स्थानांतरण
के लिए 22 जून तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना कार्यालय में आवेदन कर
सकते हैं।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की फीस बढ़ी, 16 जून से 15 जुलाई तक नामांकन के लिए दें आवेदन
हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : बिहार
विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 16 जून से 15 जुलाई तक
आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में लिए जायेंगे.
कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने शनिवार को आवेदन लेने के लिए
सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा को निर्देश दिया. सोमवार को इसकी सूचना कॉलेजों
को भेज दी जायेगी.
बिहार में शिक्षक भर्ती 2020: डीएलएड करने वाले शिक्षक अभ्यर्थी 15 जून से आवेदन कर सकेंगे
बिहार में 15 जून से प्रारंभिक विद्यालयों के लिए अभ्यर्थी आवेदन जमा कर
सकेंगे। यह आवेदन 14 जुलाई तक जमा लिया जायेगा। इसमें वैसे अभ्यर्थी आवेदन
दे पायेंगे जो एनआईओएस के डीएलएड का कोर्स किए हैं। साथ ही सीटेट, टीईटी
उत्तीर्ण हैं। वे इसे रजिस्ट्री से भी भेज सकते हैं।
Teachers of Bihar : ...बदल गई शिक्षकों की प्रति धारणा; School on Mobile पर बिहारी गुरुओं ने जमाई धाक
भागलपुर/बांका, जेएनएन। बिहार के सरकारी विद्यालयों
में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर जनमानस में धारणा अच्छी नहीं है। लॉकडाउन
के दौरान टीचर्स ऑफ बिहार (TOB) ग्रुप से जुड़े डेढ़ दर्जन गुरुओं की
मेहनत ने सरकारी विद्यालय के बच्चों को बड़ी पूंजी उपलब्ध करा दी है। स्कूल
ऑन मोबाइल (SOM) कार्यक्रम चलाकर इन शिक्षकों ने 50 दिन में पूरे 900
वीडियो लेक्चर सोशल साइट पर अपलोड किया।
जांच का जिम्मा डीईओ को दिया गया / शिक्षकों के वेतन गड़बड़ी में जिनकी संलिप्तता उन्हीं को जांच का जिम्मा
लखीसराय. नियोजित शिक्षकों के वेतन की राशि से नियमित
शिक्षकों के एरियर का भुगतान करने का मामला गरमाने लगा है। नियोजित शिक्षक
संघ के नेताओं ने डीईओ एवं डीपीओ स्थापना के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।
नियोजित शिक्षकों के वेतन के हकमारी के विरोध में नियोजित शिक्षकाें के संघ
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति 20 जून को शिक्षा विभाग के
स्थापना शाखा के समक्ष महाधरना दिया जाएगा।
2500 शिक्षकों की नियुक्ति अगले माह तक . यह है नियोजन का शिड्यूल
मधेपुरा. जिले में छठे चरण के तहत माध्यमिक, उच्च
माध्यमिक तथा प्राइमरी शिक्षकों के नियोजन के तहत शिक्षकों की नियुक्ति
अगले माह तक होने की संभावना है। विदित हो कि छठे चरण के तहत इन शिक्षकों
के नियोजन की प्रक्रिया करीब 11 माह पहले आरंभ हुई थी। कई बार विभिन्न
कारणों से इसके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। शिक्षा विभाग ने फिर से नियोजन
प्रक्रिया का संशोधित शिड्यूल जारी कर दिया।
15 जून से आवेदन / प्रारंभिक विद्यालयों की 3180 सीटों पर शिक्षक नियोजन,15 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
बेतिया. जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में इस बार कुल
3180 रिक्त पदों पर शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें
वर्ग एक से पांच तक के 2529 तथा वर्ग छह से आठ तक के 651 रिक्त पदों पर
नियोजन होना है। शिक्षा विभाग की ओर से 15 जून से शुरू हो रही नियोजन
प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विषयवार रिक्ति घोषित, हिन्दी में हैं सबसे अधिक सीटें : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए जारी की गई रिक्ति में सबसे अधिक 191 सीट हिन्दी में रिक्त हैं। जबकि गणित में 160, संस्कृत में 102, उर्दू में 92, अंग्रेजी में 82 व सामाजिक विज्ञान में कुल 24 पद रिक्त हैं। वहीं कक्षा 1 से 5 में सबसे अधिक 1784 सामान्य शिक्षक के पद रिक्त हैं। वहीं उर्दू में 727 व बांग्ला में 18 पद रिक्त हैं।
विषयवार रिक्ति घोषित, हिन्दी में हैं सबसे अधिक सीटें : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए जारी की गई रिक्ति में सबसे अधिक 191 सीट हिन्दी में रिक्त हैं। जबकि गणित में 160, संस्कृत में 102, उर्दू में 92, अंग्रेजी में 82 व सामाजिक विज्ञान में कुल 24 पद रिक्त हैं। वहीं कक्षा 1 से 5 में सबसे अधिक 1784 सामान्य शिक्षक के पद रिक्त हैं। वहीं उर्दू में 727 व बांग्ला में 18 पद रिक्त हैं।
नियोजन कार्यक्रम एक नजर में , 18 माह का डीएलएड कोर्स किए और टीईटी-सीटीईटी पास अभ्यर्थियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू ,
बक्सर. एनआईओएस से डीएलएड किए अभ्यर्थियों की लड़ाई
काम आ गयी। हाईकोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार ने 18 माह का डीएलएड कोर्स किए
और टीईटी-सीटीईटी पास अभ्यर्थियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद परवेद द्वारा नियोजन को लेकर जारी आदेश के बाद
सारण जिले में भी आवेदन लेने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। डीईओ ने इसे
लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और जल्द ही जिले में इसे
लेकर आदेश भी जारी होगा, जिसमें आवेदन लेने के लिए काउंटर आदि की व्यवस्था
करने से संबंधित दिशानिर्देश होंगे।
16 जून से शुरू होगी ई-शिक्षा, शिक्षक स्कूल आएंगे, छात्र घर से पढ़ेंगे
शिक्षाः मोबाइल नहीं होने पर छात्रों को पंचायत सचिवों की मदद से ई-शिक्षा से जोड़ा जाएगा
फोटो नंबर 16-ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय।
फोटो नंबर 16-ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय।
वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों ने दिया आवेदन
जीओबी और एसएसए मद के नियमित शिक्षकों ने मार्च और अप्रैल महीने के वेतन
भुगतान की मांग को लेकर डीईओ को आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षकों ने कहा
कि नियमित शिक्षकों को जीओबी मद से मार्च और एसएसए मद से अप्रैल महीने का
वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
15 से लिए जाएंगे शिक्षक नियोजन के आवेदन
जमुई। प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई की विशेष बैठक प्रखंड कार्यालय जमुई
में आयोजित की गई। डीएलएड डिग्रीधारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर शिक्षक
नियोजन की विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
37 अवकाश के दिनों में हड़ताल अवधि का हुआ समायोजन
सिवान । प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों के हड़ताल अवधि का
समायोजन अवकाश के दिनों में करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिला
शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने 37 अवकाश के दिनों का समायोजन हड़ताल
अवधि के लिए किया गया है।
बिहार में 94000 प्राथमिक शिक्षकों की बहाली के लिए जारी किया गया शेड्यूल, जानें आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथि
बिहार में
94000 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया
है. राज्य शिक्षा विभाग ने इस निर्देश को जारी किया है.गौरतलब है कि इस
बहाली को लेकर पटना उच्च न्यायालय ने भी हस्तक्षेप किया था और न्यायालय के
निर्देश के तहत ही अब यह बहाली होगी.
इस्ट का ऑक्सफोर्ड कहा जाने वाला पीयू आज रैंकिग के लिए आवेदन के काबिल भी नहीं ?
पटना : कभी
इस्ट का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले पटना विश्वविद्यालय आज शैक्षणिक गुणवत्ता
के ऑल इंडिया रैकिंग के लिए भी काबिल नहीं है. गुरूवार को नेशनल
इंस्टीट्यूशन रैंकिग फ्रेमवर्क जारी होने के बाद जब प्रभात खबर ने पड़ताल
की तो पता चला कि पीयू पीछले पांच सालों से जब से रैंकिग की शुरूआत हुई
तबसे अबतक एक बार भी आवेदन नहीं किया है.नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग
फ्रेमवर्क (एनआरआइएफ) के लिए बिहार से मात्र सात शिक्षण संस्थानों ने आवेदन
किया था. बाकी शिक्षण संस्थानों ने आवेदन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाये.
छात्रों के लिए नौकरी तलाश करेंगे शिक्षक
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक छात्रों के प्रशिक्षण से लेकर
प्लेसमेंट तक की दिशा में काम करेगा। इसके लिए कॉलेज के शिक्षकों को
कम-से-कम दो कंपनियों से समझौता करना होगा, ताकि उस कंपनी में संबंधित
विभाग के छात्रों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप सहित प्लेसमेंट कराया जा सके।
हड़ताल अवधि के सामंजन को लेकर शिक्षक संघ के साथ डीईओ ने की बैठक
कटिहार। हड़ताल अवधि के सामंजन एवं वेतन भुगतान आदि को लेकर जिला शिक्षा
पदाधिकारी देवविद सिंह ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक
में शिक्षक संघ के भानुप्रताप सिंह, मोहम्मद शमा, नवनीत कुंवर, साजन कुमार
दास, राजेश सिन्हा, अनिश कुमार, प्रेमलता कुमारी, मु. शफिक, अंजित कुमार,
मु. तमीजउद्दीन सहित विभिन्न संघों के अध्यक्ष मौजूद थे।
Bihar 94000 Teacher Recruitment: प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से, देखें बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar 94000 Teacher Recruitment 2020:
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए
नया शेड्यूल पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के बाद जारी कर
दिया गया है। बिहार प्राथमिक शिक्षक के लिए नये कार्यक्रम के मुताबिक,
सोमवार यानि 15 जून 2020 से आवेदन किये जा सकेंगे। वहीं, उच्च न्यायालय के
फैसले के बाद ओपन से 18 माह का डीएलएड कोर्स कर चुके उम्मीदवार, राज्य
पात्रता परीक्षा (टीईटी) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)
उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।
20 जून को जारी होगी नियोजित शिक्षकों की मेरिट लिस्ट, जानें पूरा नया शेड्यूल
नई दिल्ली: बिहार में
नियोजित शिक्षकों की मेरिट लिस्ट 20 जून को जारी होगी। इसके संबंध में
बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण सरकार ने
छठे चरण के तहत माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पर भी
रोक लगा दी थी। वहीं अनलॉक होते ही सरकार ने नियोजन की प्रक्रिया को खत्म
करने का फैसला किया है। इसे लेकर बिहार सरकार ने एक नया शेड्यूल जारी किया
है।
Bihar Teacher Vacancy 2020: 15 जुलाई तक होगी 30 हजार हाईस्कूल शिक्षकों की बहाली, जानिए शेड्यूल
पटना, जेएनएन। Bihar Teacher Vacancy 2020: बिहार में
शिक्षक बहाली को लेकर यह बड़ी खबर है। राज्य में कोरोना लॉकडाउन के कारण
बीते तीन अप्रैल को स्थगित की गई शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया फिर शुरू कर
दी गई है। इसके तहत हाई 30 हजार स्कूल शिक्षकों की बहाली 15 जुलाई तक पूरी
हो जाएगी। इसके छठे चरण के तहत नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल
जारी कर दिया है।
हर विषय के होंगे गुरुजी, जिले में होगी 2760 शिक्षकों की नियुक्ति
भागलपुर, जेएनएन। अब हर सरकारी स्कूलों में विषयवार
गुरुजी होंगे। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार करने की कवायद
तेज कर दी गई है। इसके लिए जिले के 1700 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में
2760 शिक्षकों की बहाली होगी। बहाली की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। 31
अगस्त तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का
अल्टीमेटम दिया गया है।
Bihar Teacher Recruitment 2020: बिहार में 15 जुलाई तक 30 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, यहां है पूरी जानकारी
पटना। Bihar Teacher Recruitment 2020: बिहार के
सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई तक 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति कर
दी जाएगी। बता दें कि इन शिक्षकों की नियुक्ति बिहार के माध्यमिक, उच्च
माध्यमिक विद्यालयों में होगी। छठे चरण के नियोजन के लिए अंतिम रूप से
चयनित अभ्यर्थियों को ये नियुक्ति दी जाएगी। बिहार सरकार ने इससे संबंधित
नोटिस जारी किया है। साथ ही सरकार ने नियोजन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी
जारी किया है।
बिहार शिक्षक बहाली: माध्यमिक शिक्षकों को 15 जुलाई तक मिल जाएगा नियोजन पत्र
राज्य के सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के
नियोजन के तहत अंतिम रूप से चयनित 30020 शिक्षक अभ्यर्थियों को अगले माह
नियोजन पत्र मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम मार्च आखिर में कोरोना
संक्रमण की वजह से रोकी गई नियोजन प्रक्रिया का संशोधित शिड्यूल जारी कर
दिया।
बिहार में हाई और प्लस टू स्कूलों में अगले माह 30 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, देखें शेड्यूल
पटना. बिहार के सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों
में छठे चरण के नियोजन (Bihar Teacher Appointment) के लिए अंतिम रूप से
चयनित 30 हज़ार शिक्षक अभ्यर्थियों को अगले माह यानी जुलाई में नियोजन पत्र
मिल जाएग. शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic)
की वजह से रोकी गई नियोजन प्रक्रिया का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.
नये शिड्यूल के अनुसार जून को मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. 14 जुलाई
को नगर निकायों और 15 जुलाई को जिला परिषद में नियोजन पत्र बांटा
जाएगा. छठे चरण के तहत माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की
प्रक्रिया करीब 11 माह पहले शुरू की गई थी. समय-समय पर कई बार अलग-अलग
कारणों से इसमें बदलाव होता रहा है.
बिहार में छठे चरण के नियोजन के तहत 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी अगले माह
बिहार में छठे चरण के तहत माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के
तहत 30020 शिक्षकों की नियुक्ति अगले माह तक हो जाएगी। इसके साथ ही 11919
हाईस्कूल और 18101 प्लसटू स्कूलों को शिक्षक मिल जाएंगे।
बिहार में 30 हजार हाईस्कूल और प्लसटू शिक्षकों की अगले माह होगी भर्ती, देखिए भर्ती शेड्यूल
बिहार राज्य के सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण
के नियोजन के तहत अंतिम रूप से चयनित 30020 शिक्षक अभ्यर्थियों को अगले माह
नियोजन पत्र मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम मार्च आखिर में
कोरोना संक्रमण की वजह से रोकी गई नियोजन प्रक्रिया का संशोधित शिड्यूल
जारी कर दिया।
शिक्षकों की जान आफत में डाल सरकार करा रही है काम
बांका। क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी करने वाले तीन शिक्षक के कोरोना
पॉजिटिव होने के बाद शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल लिया है। शिक्षकों ने
कहा कि सरकार शिक्षकों की जान की दुश्मन बन गई है।
Bihar Primary Teachers Recruitment 2020: 90 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की अगस्त तक बिहार में होगी भर्ती, शेड्यूल किया गया
सरकारी
नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका मिलने वाला है. बिहार
में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है. बिहार के शिक्षा विभाग ने
90,762 प्राथमिक शिक्षक के नियोजन के लिए नया शेड्यूल सोमवार को जारी कर
दिया गयी है. शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी.
जिन अभ्यर्थियों ने 18 महीने का डीएलएड प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा किया है
और वे शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (टीईटी) या केंद्रीय शिक्षकों की
पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) अब 15 जून से 14 जुलाई, 2020 तक आवेदन कर सकते
हैं.
नियोजना प्रक्रिया को पूरा करने को ले शिक्षकों की होगी प्रतिनियुक्ति
जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होने वाले छठे चरण के शिक्षक
नियोजन प्रक्रिया को पूरा करने में शिक्षा विभाग जुट गया है। प्रक्रिया तय
समय पर पूरा हो इसे ले इकाईवार शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति करने का विभाग
निर्णय लिया है। डीईओ प्रेमचंद्र ने बीईओ को पत्र भेज शिक्षकों की
प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है।
पत्र में डीईओ ने कहा है कि 15 जून से प्रारंभिक शिक्षकों का नियोजन प्रक्रिया शुरू होनी है।
पत्र में डीईओ ने कहा है कि 15 जून से प्रारंभिक शिक्षकों का नियोजन प्रक्रिया शुरू होनी है।
यूपी, दिल्ली, राजस्थान के छात्र भी कर रहे बिहार दूरदर्शन पर चल रही 9वीं से 12वीं की कक्षाओं में पढ़ाई
बिहार दूरदर्शन पर चल रहे 9वीं से 12वीं की कक्षा में दूसरे राज्यों के
विद्यार्थी भी पढ़ाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये विद्यार्थी उन राज्यों के
निजी स्कूलों के छात्र और छात्राएं हैं। जब इन्हें कुछ समझने में दिक्कतें
होती है तो बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से संपर्क भी करते हैं।
बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी! 94 हजार शिक्षक होंगे नियमित
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना संकट के बीच बिहार
विधानसभा चुनाव के पहले राज्य सरकार ने राज्य में शिक्षक बनने की चाह रखने
वाले को शिक्षकों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार के मुताबिक अगले तीन
महीने के भीतर खाली पड़ी 94 हजार शिक्षकों के पद को भरा जाएगा। आवेदन के
लिए 31 अगस्त को चयनित शिक्षकों को नियोजन पत्र दे दिए जाएंगे।
बिहार में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली शुरू, जानें कब और कैसे करें आवेदन
Bihar Primary Teachers Recruitment 2020: बिहार
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले
अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार प्रारंभिक स्कूलों में
करीब 94 हजार शिक्षक पदों पर तीन माह के भीतर नई नियक्तियां करने जा रही
है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 अगस्त को चयनित शिक्षकों को नियोजन पत्र दे
दिए जाएंगे।
सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली में शामिल कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा
किशनगंज. सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने सोमवार को किशनगंज
विधायक कमरुल होदा व कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम व जिला पदाधिकारी डॉ.
आदित्य प्रकाश से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बिहार
शिक्षक बहाली में शामिल कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अच्छी खबर! बिहार में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की अगस्त तक होगी नियुक्ति, भर्ती शेड्यूल जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी
स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया
है। राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में करीब 94 हजार शिक्षक पदों पर नियुक्ति
तीन माह के भीतर हो जाएगी। 31 अगस्त को चयनित शिक्षकों को नियोजन पत्र दे
दिए जाएंगे।
बिहार में 90 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली दोबारा शुरू, जानें कौन और कब तक कर सकते हैं आवेदन
पटना. शिक्षा विभाग (Education Department) ने अनलॉक 1.0
लागू होते ही प्रारंभिक शिक्षकों (Primary Teacher) के नियोजन (Employment)
के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. 90 हजार सीटों के लिए शुरू हो रहे नियोजन
को लेकर अभ्यर्थी 15 जून से आवेदन कर सकेंगे, जबकि बहाली की प्रक्रिया 31
अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने
शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि वैसे अभ्यर्थी, जो टेट, सीटेट या एनआईओएस से
डीएलएड हैं, वे शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं वैसे
अभ्यर्थी जिन्होंने दिसम्बर में आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन
करने की जरूरत नहीं है.
शिक्षक नियोजन के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के एक वर्ष बाद भी नियोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं
सुपौल. शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षक नियोजन
के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के एक वर्ष बाद भी नियोजन की प्रक्रिया पूरी
नहीं की जा सकी है। बीटीईटी-सीटीईटी अभ्यर्थियों द्वारा बहाली की मांग को
लेकर पिछले वर्ष चलाए गए अनशन आंदोलन के बाद विभाग द्वारा जुलाई 2019 में
बहाली के लिए अधिसूचना जारी की
प्रतिनियुक्त शिक्षकों में दैनिक भत्ता नहीं मिलने से आक्रोश
अररिया। प्रखंड क्षेत्र में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त
शिक्षकों को घोषित दैनिक भत्ता नहीं मिलने से उनमें अक्रोश व्याप्त है ।
सेंटर पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने बताया कि सरकारी निर्देश है कि
प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक सौ रुपये अल्पहार के लिये तो भोजन मद में दो
सौ पचास रुपये दिया जाना है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)