नवादा
(नगर): नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच
में बड़ी सच्चई उभर कर सामने आयी है. जिला परिषद व नगर निगम नियोजन इकाइयों
द्वारा 10+2 के 452 शिक्षकों का नियोजन किया गया था. जो वर्ष 2006 से अब
तक विभिन्न चरणों में हुआ था. इनमें से 279 नियोजित शिक्षकों को ही मानदेय
का भुगतान शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है. 15 शिक्षकों का नियोजन
पिछले माह हुआ है. जबकि, शेष 158 नियोजित शिक्षकों का कोई पता नहीं है.
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
निगरानी जांच तेज, तीन अधिकारी प्रतिनियुक्त : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
डुमरा :
नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की
कार्रवाई तेज कर दी गयी है. बता दें कि वर्ष 2006 से अब तक नियोजित तमाम
शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जानी है. हाइ कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य सरकार निगरानी विभाग से नियोजन
की जांच करा रही है. इस कार्रवाई से अवैध रूप से बहाल शिक्षकों में हड़कंप
मच गया है. विभिन्न प्रखंडों से यह सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि जांच के
बाद कार्रवाई के भय से कई नियोजित शिक्षक स्कूल आना छोड़ दिये हैं.
तीन महीने से बिना सूचना के गायब हैं शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
गोपालगंज :
जिले के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के वैसे शिक्षक जो बिना सूचना
के विद्यालय से तीन माह से गायब हैं, उनकी बरखास्तगी तय है. इसको लेकर
शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसे शिक्षकों की संख्या 64 है.
निगरानी जांच से अपने को बचाने में लगे मुखिया व सचिव : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीवान :
हाइकोर्ट के निर्देश पर नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच
ने फर्जी शिक्षकों समेत नियोजन इकाई के सदस्यों की नींद खराब कर दी है,
लेकिन पूर्व के शिक्षक नियोजन में वर्ष 2006 तथा 2008 के नियोजन संबंधी
अभिलेख मांगे जाने से नियोजित शिक्षक खासे परेशान हैं. नियोजन इकाई को मूल अभिलेख के कई कागजात नहीं मिल रहे है. वे गायब
हैं या उन्हें जान-बूझ कर गायब किया गया है. सबसे विकट स्थिति तो वर्ष 2003
व 2005 में नियोजित शिक्षामित्र की बहाली की है.
टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने लगायी महापंचायत : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर : टेट
और स्टेट उत्तीर्ण अनियोजित अभ्यर्थी संघ ने बुनियादी स्कूल के समीप
महापंचायत लगा कर सरकारी की गलत नीतियों की आलोचना की और कहा कि चार सालों
से शिक्षक नियोजन की नौटंकी चल रही है.
विवि पहुंची निगरानी टीम, टीआर खंगाला : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मुजफ्फरपुर:
उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में वर्ष 2006 से अब तक हुए शिक्षक नियोजन की जांच
के सिलसिले में शनिवार को निगरानी टीम बीआरए बिहार विवि पहुंची. टीम में
कुल पांच सदस्य शामिल थे. वे अपने साथ खगड़िया में नियोजित शिक्षकों की
सूची भी लाये थे. टीम करीब दो घंटे तक विवि में रही.
उर्दू व बांग्ला शिक्षकों के नियोजन का शिड्यूल जारी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीवान : उर्दू
व बांग्ला शिक्षकों के नियोजन से संबंधित विभाग द्वारा शिड्यूल जारी करने
के साथ ही नियोजन पर लगा ग्रहण समाप्त हो गया. हाइकोर्ट के निर्देश पर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व के जारी परीक्षा फल को निरस्त करते
हुए संशोधित परीक्षाफल समिति की आधिकारिक वेब साइड पर जारी कर दिया गया
है.
नियुक्ति की कई फाइलें गायब : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
नियुक्ति की कई फाइलें गायब
नियोजित शिक्षकों की निगरानी जांच शुरू होते ही नियुक्ति से संबंधित फाइलें गायब होनी शुरू हो गई हैं। मसौढ़ी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से दर्जनों शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी सारे कागजात गायब होने से हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीईओ ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को भी दी है। ब्यूरो मामले की जांच में जुट गया है।
नियोजित शिक्षकों की निगरानी जांच शुरू होते ही नियुक्ति से संबंधित फाइलें गायब होनी शुरू हो गई हैं। मसौढ़ी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से दर्जनों शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी सारे कागजात गायब होने से हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीईओ ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को भी दी है। ब्यूरो मामले की जांच में जुट गया है।
अफसरों से विभाग ने मांगा जवाब : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना। नियोजित शिक्षकों से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर 16 जिलों के 32 अधिकारियों पर गाज गिरी है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने इन्हें शो-कॉज जारी किया है। प्रधान सचिव ने कहा कि समय सीमा के अंदर जानकारी नहीं देने पर क्यों नहीं आपको निलंबित कर दिया जाय। 11 जून की शाम तक शिक्षा विभाग को उच्च माध्यमिक शिक्षकों की जानकारी नहीं देने वाले जिलों में गोपालगंज, रोहतास, जहानाबाद, वैशाली, छपरा, जमुई, सुपौल, पटना, गया, औरंगाबाद, समस्तीपुर, अरवल, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा व सीतामढ़ी शामिल है।
प्रधान सचिव ने किया डीइओ को सस्पेंड : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर : यहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर कार्रवाई की यह गाज पटना में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान गिरी। श्री प्रसाद बैठक से भी नदारद थे। उनपर शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा की जांच कर रही विजिलेंस टीम को सहयोग नहीं करने का गंभीर आरोप है।
सरकार पर बिफरा अनियोजित शिक्षक संघ : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर : शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षक
भर्ती नियोजन कार्यालय बुनियादी मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को बिहार
राज्य टीईटी/एसटीईटी उर्तीण अनियोजित शिक्षक संघ द्वारा सरकार की नीतियों
के खिलाफ महाधरना दिया गया। जिसमें सरकार के नियोजन को ले झूठे आश्वासनों व
नीतियों की कड़ी निंदा की गई।
मछधी का एक प्रखंड शिक्षक का नियोजन रद : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
झझारपुर (मधुबनी), संस : प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार को प्रखण्ड शिक्षक
नियोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मछधी के एक
प्रखण्ड शिक्षक मो. एहसान का नियोजन रद्द कर दिया गया। कहा गया कि उक्त
शिक्षक का नियोजन फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर हुआ था जिसकी पुष्टि
सामान्य तथा पुलिस जाच में हुई है। बैठक में 17 एवं 18 सितम्बर को लगने
वाली दो दिवसीय शिक्षक नियोजन शिविर की समीक्षा की गई।
डीईओ ने शिक्षक का नियोजन रद करे का दिया निर्देश : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मधुबनी। दो बार नाम और उम्र बदलकर शिक्षक की नौकरी करने वाले शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मधवापुर के बीडीओ अमरेश कुमार को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)