सीवान। सातवें
वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने एकजुट होकर शहर के गांधी मैदान से
समाहरणालय तक प्रदर्शन किया।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
पूर्ण वेतनमान के लिए शिक्षकों ने भरी हूंकार
अररिया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले पूर्ण
वेतनमान को ले शनिवार को बीआरसी जोकीहाट में शिक्षकों ने हूंकार भरते हुए
बैठक आयोजित की।
मनमाने तरीके से प्रोन्नति का होगा विरोध
खगड़िया। शिक्षक प्रोन्नति का मामला गहराते जा रहा है। स्नातकोत्तर प्राथमिक
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार व सचिव गणेश मंडल ने शनिवार को
शिक्षा स्थापना डीपीओ सुरेश साहू को पत्र लिखते हुए मनमाने तरीके से
प्रोन्नति की प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताया है।
मानव शृंखला के लिए 18 को होगा मॉक ड्रिल
बेलसंड। एक प्रतिनिधि मानव श्रृखंला निर्माण को लेकर बैठक हीतनारायण हाईस्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में 21 तारिख को मानव श्रृखंला बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल अधिकारी सुधीर कुमार ने 18 जनवरी को अनुमंडल क्षेत्र में मॉकड्रिल करने की बात कही।
पेंशन के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेगा शिक्षक संघ
सरायकेला संवाददाता सूबे में 2005 में बहाल हुए शिक्षक पेंशन का हक पाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। यह निर्णय शनिवार को हरिबोल मंदिर प्रांगण में झारखंड प्रदेश प्राथमिक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
ध्यान रहे, कहीं टूटने न पाये मानव शृंखला
मदरसा के शिक्षिकों को मिला मानव शृंखला बनाने का निर्देश
वाट्सन मध्य विद्यालय में मानव शृंखला को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित मदरसा शिक्षक व शृंखला बनाते लोग.
मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षक करेंगे विरोध
चोरौत : स्थानीय बीआरसी के सभागार में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संध की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता मे हुई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार अपनी वादा से मुकर रही है.
समान वेतन तक जारी रहेगा आंदोलन
भागलपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य पार्षद जय शंकर प्रसाद ने कहा कि
सातवां वेतन की घोषणा का लाभ दिए जाने के बाद भी नियोजित शिक्षकों का
आंदोलन समान कार्य के बदले समान वेतन के लिए जारी रहेगा।
मानव श्रृंखला में शिक्षक होंगे शामिल : संघ
शिवहर। आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में जिले के प्राथमिक शिक्षा संघ
शामिल होंगे। इस संबध में संघ के जिलाध्यक्ष मो. जमरूउदीन व प्रधान सचिव
शंकर प्रसाद ¨सह ने बयान जारी किया है। कहा है कि मुख्य मंत्री ने सातवें
वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा की है, जो प्रशंसनीय है।
शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने का लाभ देने की घोषणा करने पर जश्न
सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने का
लाभ देने की घोषणा करने पर मशरक में शिक्षकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाई।
मानव श्रृंखला : 90 फीसदी विद्यार्थी शामिल नहीं हुए, तो प्राचार्य होंगे सस्पेंड
पटना : हर स्कूल के 90 फीसदी विद्यार्थियों को मानव शृंखला में शामिल
होना है. इसके लिए प्राचार्य और शिक्षक मिल कर विद्यार्थी को अभी से जागरूक
करें. जिन स्कूलों से 90 फीसदी विद्यार्थी मानव शृंखला में शामिल नहीं
होंगे, उन स्कूलों के प्राचार्य का पहले वेतन रोका जायेगा, प्राचार्य
सस्पेंड भी होंगे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)