; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

17 अप्रैल से विद्यालयों में होगी तालाबंदी

जमुई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आगामी 17 अप्रैल से विद्यालय में तालाबंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। हालांकि 15 अप्रैल को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू एवं संघ के अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता होगी।
अगर शिक्षकों की मांगें नहीं मानी गई तो तालाबंदी का कार्यक्रम जिले भर में चलाया जाएगा। उक्त जानकारी संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि तालाबंदी का फैसला जिला ईकाई ने किया है। 15 अप्रैल तक उच्च न्यायालय द्वारा समान काम के बदले समान वेतन का फैसला दिया जाना है। ऐसे में कोर्ट का सम्मान करते हुए संघ द्वारा आंदोलन करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला आने तक शिक्षकों को इंतजार करना चाहिए। जिला सचिव जवाहर प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र दास, कोषाध्यक्ष शशि कुमार आदि ने भी न्यायालय का फैसला आने तक आंदोलन को अनुचित बताया है।

UPTET news