पूर्णिया। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का सत्याग्रह आदोलन शनिवार को 15वें
दिन भी जारी रहा। आंदोलन में सदर विधायक विजय खेमका ने भी भाग लिया।
अध्यक्षता डॉ. अमरेंद्र प्रसाद यादव ने की। विधायक ने कहा कि बिहार सरकार गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे चंपारण आंदोलन का शताब्दी वर्ष मना रही है और गांधी रथ राज्य के विभिन्न जिलों में भेज रही है। जबकि गांधी जी का सिद्धांत है कि सबकी शिक्षा एक समान, सबका वेतन एक समान। गांधीजी के सिद्धांत के विपरीत सरकार कार्य कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक निर्णय समान काम के लिए समान वेतनमान का उल्लंघन कर रही है। कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में भी उठा चुके हैं परंतु सरकार आज तक संघ से सही ढंग से वार्ता नहीं कर रही है। विधायक ने शिक्षकों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं संघ के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र प्रसाद यादव ने विधायक को सत्याग्रह आंदोलन में आने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्णिया प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मो. शमीम अख्तर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंभुकांत मिश्र, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, मनोज भूषण, प्रभाषचंद्र यादव, कुशेश्वर चौधरी, मनीष कुमार विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।