लखीसराय। शुक्रवार
को श्री रामजानकी उच्च विद्यालय झपानी के प्रांगण में बिहार राज्य
प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट का प्रथम जिला अधिवेशन का आयोजन हुआ। अधिवेशन
की अध्यक्षता लखीसराय प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सुदामा यादव ने
की।
संचालन सरोज कुमार कर रहे थे। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव, लखीसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रभा देवी, सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख चंदन देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर शिक्षकों ने एक सुर में सरकार से समान कार्य के समान वेतन देने की वकालत सरकार से की। इस मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने का अनुरोध सरकार से किया गया। नियोजित शिक्षकों को प्रान नंबर आवंटित करने, नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त वेतनमान वाले शिक्षकों की तरह करने, 34,540 कोटि वाले शिक्षकों को पेंशन देने, मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक को राजपत्रित पदाधिकारी का दर्जा देने, शिक्षा का राजनैतिक एवं बाजारीकरण बंद करने की मांग पर एकजुटता के साथ सरकार से दो-दो हाथ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की जिला कमेटी का गठन भी किया गया। जिला अध्यक्ष के पद पर सरोज कुमार सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कछियाना, जिला सचिव के पद पर प्रभुनारायण मिश्रा उत्तक्रमित मध्य विद्यालय बरतारा, जिला कोषाध्यक्ष के पद पर अजय कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय खावा चन्द्रटोला, जिला उपाध्यक्ष कुमारी गीता सिन्हा उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरी, जिला संयुक्त सचिव के पद पर दशरथ प्रसाद मध्य विद्यालय खावा झपानी का चयन सर्वसम्मति किया गया। इस मौके पर मुखिया नीता देवी, नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अर¨वद भारती, प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुन्दन, माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य परिषद सदस्य विभाषकर किरण, जमुई प्रखंड के डीडीओ काशी प्रसाद भी उद्घाटन सत्र में भाग लिया। अधिवेशन में प्लस टू विद्यालय अमरपुर के शिक्षक नटराज कुमार ने अपनी मंडली के साथ गीत संगीत की प्रस्तुति कर माहौल को संगीतमय बना दिया।