सर्वर डाउन रहने के कारण बुधवार को जेईई मेन का रिजल्ट जानने के लिए बच्चों को देर तक इंतजार करना पड़ा। देर शाम निकले मेन के नतीजे को लेकर वेबसाइट पर भी ट्रैफिक बढ़ गया। अपना रिजल्ट जानने के लिए बच्चे घंटों तक बेचैन रहे। शहर के विभिन्न साइबर कैफे, लैपटॉप, मोबाइल पर बच्चे रिजल्ट ढूंढ़ते रहे। कोंचिंग इंस्टीच्यूट में भी बच्चों की भीड़ लगी रही।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
बिहार से शुरू होकर राष्ट्रीय आंदोलन बनेगी शराबबंदी : नीतीश कुमार
भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा है कि जीविका
कार्यकर्ताओं को छह साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इस काम में 2700
करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्व बैंक की मदद से राशि की व्यवस्था कर ली गई
है। सीएम ने सैंडिस कंपाउंड में जीविका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस
आशय की घोषणा की। उन्होंने शराबबंदी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने
की भी घोषणा की।
असामाजिक तत्वों से शिक्षक परेशान
भागलपुर। मध्य विद्यालय मथुरापुर में गेट और चारदीवारी नहीं रहने के
कारण विद्यालय संचालन और पठन-पाठन में अप्रत्यक्ष रूप से असामाजिक तत्व
बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विद्यालय अवधि के समय विद्यालय के चापाकल पर स्नान और कपड़ा साफ करने पहुंच जाते हैं। विद्यालय के छात्र जब चापाकल पर पानी पीने जाते हैं तो उसे डांट कर भगाने की कोशिश करते हैं।
विद्यालय अवधि के समय विद्यालय के चापाकल पर स्नान और कपड़ा साफ करने पहुंच जाते हैं। विद्यालय के छात्र जब चापाकल पर पानी पीने जाते हैं तो उसे डांट कर भगाने की कोशिश करते हैं।
चापाकल नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को कठिनाई
गया। शेरघाटी प्रखण्ड के मवि बन्दोहरी में चापाकल नहीं रहने के कारण
छात्र- छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है। बच्चे गाव में जाकर पानी पी रहे
हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय में दोपहर में बच्चों को मिलने वाला
पोषाहार बनने में हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामाचरण ने बताया कि
यहा वषरें से चापाकल नहीं है। इसके लिए विभाग से लेकर पीएचइडी तक गुहार
लगाया गया है।
संघ ने साधा पीयू कुलपति पर निशाना
पटना। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्रि की ओर से
कर्मचारियों को फ्रॉड एवं शिक्षकों को काम नहीं करने वाला बताने पर विवि का
माहौल मंगलवार को गर्म हो गया। मामले को लेकर पटना विश्वविद्यालय शिक्षक
एसोसिएशन (पूटा) के सचिव डॉ. अनिल कुमार ने कुलपति को 'मानसिक रूप से
बीमार' बताया। जबकि पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष
मोर्चा की बैठक हुई।
लैंग्वेज में परीक्षकों का टोटा
मुजफ्फरपुर। लैंग्वेज विषय में परीक्षकों का टोटा है। इस कारण मैट्रिक
कापी का मूल्यांकन अबतक पूरा नहीं हो सका है। मूल्याकन कार्य 19 अप्रैल तक
पूरा होना था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15 मई को मैट्रिक का रिजल्ट
घोषित करने की पूर्व में घोषणा की है।
मठ में स्कूल, भगवान भरोसे शिक्षा
सीतामढ़ी। राम जानकी मठ में चल रहा है स्कूल। वह भी मठ परिसर स्थित पेड़
के नीचे। जहां बच्चे खुले आसमान के नीचे जमीन पर सरस्वती की आराधना को
मजबूर है। जबकि मठ के पास घास - फूंस की एक झोपड़ी में स्कूल का कार्यालय
चलता है। इसी झोपड़ी में किचेन शेड व स्टोर भी है।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को सरकार गंभीर : डीईओ
हाजीपुर। शिक्षा के अधिकार कानून का सख्ती से पालन कराने तथा बच्चों को
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति सरकार काफी गंभीर है। इसमें किसी भी
स्तर पर चूक न बरतने का सरकार ने कड़े निर्देश भी जारी कर रखे है। बच्चों को
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर अब शिक्षा विभाग भी काफी गंभीर
दिख रही है।
विकास की रोशनी से कोसों दूर है छैतल पंचायत
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के छैतल पंचायत में मानव स्वास्थ्य सुविधा के
साथ-साथ जल संरक्षण, स्वास्थ्य पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी बरकरार
है। हालांकि बिजली व सड़कों की पक्कीकरण में तेजी आई है। परंतु पंचायत के अब
भी आधा दर्जन भर सड़कें कच्ची हैं।
चार शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव पर प्राथमिकी
लखीसराय। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के बार-बार पत्र भेजने के बावजूद निर्धारित तिथि 13 फरवरी 16 तक निगरानी विभाग की जांच हेतु नियोजित शिक्षकों का शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने को लेकर चानन के प्रखंड शिक्षा
अभी-भी बंद है 248 स्कूलों में एमडीएम
गया। गया के 248 सरकारी प्राथमिक व मध्य स्कूलों में करीब एक महीना से दोपहर का भोजन बंद है। खाद्यान्न की कमी के कारण गया के 198 स्कूलों में दोपहर का भोजन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। भोजन नहीं मिलने के कारण इन स्कूलों में हर दिन छात्रों की संख्या कम होती जा रही है।
एमसीआई का होता निरीक्षण, नहीं हुई कमी दूर
मुजफ्फरपुर : श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में निरीक्षण को शीघ्र एमसीआई की टीम आएगी। टीम एमबीबीएस छात्रों के 100 सीट पर लिए गए नामांकन के पश्चात पठन-पाठन की व्यवस्था देखेगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है।
राहत : अब 11 बजे तक ही खुले रहेंगे सभी स्कूल
रोहतास। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों को थोड़ी राहत दी है। विद्यालयों के समय में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी विद्यालय (सरकारी व प्राइवेट) सुबह साढ़े छह से 11 बजे तक ही खुले रहेंगे।
बिहार बन रहा पूरे देश के लिए रोल मॉडलः नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह मुख्य सचिव व एडीजी के साथ
मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए भागलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ जिले के
प्रभारी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी पहुंचे। एक बड़े समारोह में
जिविका से जुड़ी हजारों महिलाओं ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी के लिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन किया, नृत्य-संगीत के साथ उनका स्वागत
किया।
भीषण गर्मी के कारण पटना में समय से पहले गर्मी छूट्टी
भीषण गर्मी के कारण पटना में समय से पहले गर्मी छूट्टी
शिक्षकों की अनदेखी कर रहे शिक्षा विभाग के पदाधिकारी
हाजीपुर। जिला शिक्षा विभाग में पदस्थापित सभी कोटी के शिक्षा
पदाधिकारी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। बिना
वजह परेशान करने व उनकी समस्याओं की शीघ्र निराकरण में कोई रूचि नहीं रखने
की शिक्षकों की शिकायत है।
मूल विद्यालय से प्रतिनियोजित शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रधानाध्यापक
खगड़िया। शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद भी सर्किल नंबर एक के
विभिन्न पंचायतों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक
के पद पर प्रतिनियोजित शिक्षक कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। जबकि, उन
विद्यालयों में शिक्षक पहुंच चुके हैं।
शिक्षा में सुधार के लिए कवायद शुरू
रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा के गिरते स्तर से लोगों में ¨चता
व्याप्त है। पिछले चुनाव में शिक्षा और शराब को कई दलों ने मुद्दा बनाया
था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो पूर्ण शराब बंदी करके यह मुद्दा ही खत्म
कर दिया। अब शिक्षा में गुणात्मक सुधार को ले अधिकारियों पर दबाव बढ़ने
लगा है।
अतिथि व्याख्याताओं को मिल रही आधी से कम सेलरी
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में 2014 में 117
अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति हुई थी। इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के
महाविद्यालयों में पठन-पाठन काफी हद तक पटरी पर आ गया था। यह नियुक्ति
शिक्षकों की कमी को देखते हुए की गयी थी।
बढ़ी परेशानी .पढ़ाई नहीं, दिसंबर में सेंटअप
पटना : जून में नौंवी की परीक्षा और दिसंबर में मैट्रिक सेंट अप की परीक्षा. राज्य के 16 लाख नौवीं के छात्र-छात्राओं के सिर पर दो बड़ी परीक्षाएं हैं. सरकार ने फरवरी-मार्च 2017 में होने वाले मैट्रिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. दो से 16 मई के बीच मैट्रिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जायेगा, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक 10वीं क्लास की पढ़ाई ही शुरू नहीं हो सकी है.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)