रोहतास। स्थानीय शहीद भगत ¨सह वाचनालय में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज
कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई।
जिसमें राज्य नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल पूर्व कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर इस पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। समान कार्य समान वेतन के लिए 17 अप्रैल को महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर नियोजित शिक्षक व पुस्तकालय अध्यक्ष जिला मुख्यालय पर धरना देकर अपने सत्याग्रह आंदोलन का शंखनाद करेंगे। 18 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 19 को शैक्षिक व गैर शैक्षिक कार्य को बंद कर विद्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल को सफल बनाएंगे। सभी नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को अधिक संख्या में आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर उपाध्यक्ष अर¨वद कुमार विद्यार्थी, बबन कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, पूनम कुमारी, धनवंती कुमारी, जितेंद्र कुमार ¨सह, धर्मपाल सहित अन्य उपस्थित थे।