निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की अनुशंसा पर गया जिले के 17 फर्जी शिक्षकों
की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है। फर्जी टीईटी सर्टिफिकेट पर बहाल
इन शिक्षकों पर जिले के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता, निगरानी विभाग सर्वेश कुमार सिंह के पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह नोडल पदाधिकारी, निगरानी कोषांग गया ने प्रखंड और पंचायत शिक्षक नियोजन इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं। उन शिक्षकों के विरुद्ध नियमावली के आलोक में नियोजन रद्द करने की विधिसंगत कार्रवाई करने को कहा गया है। वर्ष 2013, 2014 और 2015 में इनकी बहाली हुई थी।
इन शिक्षकों का रद्द किया जाना है नियोजन
कोंच थाना कांड संख्या 293/18 में अभियुक्त बनी शिक्षिका रिंकी कुमारी, इमामगंज थाना कांड संख्या 293/18 की अभियुक्त रंजना कुमारी व रीना कुमारी, अतरी थाना कांड संख्या 360/18 रंजना कुमारी, प्रीति कुमारी, विनय कुमार, नीतू कुमारी, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी और सरिता कुमारी, बेलागंज थाना कांड संख्या 305/18 की नेहा रानी, डुमरिया थाना कांड संख्या 51/18 सविता कुमारी, नीरज कुमार और उदय कुमार, महकार थाना कांड संख्या 185/18 के अभियुक्त विनय कुमार, बाराचट्टी (मोहनपुर) थाना कांड संख्या में अभियुक्त बनी सुनीता कुमारी और अनिल कुमार का नियोजन रद्द करने का आदेश हुआ है।