सहरसा। प्रखंड क्षेत्र की भौगोलिक बनावट को बाधक समझो अथवा सरकार की
नीति में खामियों का असर। प्रखंड के 137 प्राथमिकी व मध्य विद्यालयों में
पढ़ने वाले लाखों छात्रों में से किसी भी विद्यालय के छात्रों को विद्यालय
में बिजली के पंखा की हवा लगाने का सौभाग्य नहीं मिल सका है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
उच्च श्रेणी शिक्षक से प्रधानाध्यापक के लिए की जाएगी पदोन्नति
उच्च श्रेणी शिक्षक पद से माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक पदों पर पदोन्नति के लिए शिक्षा विभाग ने पात्रता रखने वाले शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली तीन प्रतियों में तीन दिन के भीतर मांगी है।
राज्यकर्मियों को मिला 6% डीए
राज्यकर्मियों को मिला 6% डीए
पटना| राज्यकर्मियोंऔर पेंशनधारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते(डीए)की नई किश्त गुरुवार को मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के आसार हैं।
पटना| राज्यकर्मियोंऔर पेंशनधारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते(डीए)की नई किश्त गुरुवार को मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के आसार हैं।
शिक्षक प्रकाशित वरीयता सूची पर दे अपत्ति
भागलपुर। बिहार पेंशनर समाज के प्रशाल में बुधवार को जिला प्रा.शि. संघ,
अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार पेंशनर समाज के संयुक्त समन्वय
समिति की आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उमेशचंद्र चौधरी कर रहे थे।
शिक्षक बहाली मामले में दो अधिकारी तलब
सूबे के सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली
मामले में पटना हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सहित बिहार लोक
सेवा आयोग के सचिव को तलब किया है। अदालत ने कहा कि ब्लेम गेम का खेल नहीं
चलेगा।
यूटीआइ स्कीम में कटौती हुए शिक्षकों की सूची कराए उपलब्ध
मोतिहारी । शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों के यूटीआई रिटायरमेंट
बेनिफिट पेंशन फंड स्कीम के तहत कटौती की गई शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने
का निर्देश जारी किया है। इस बाबत डीइओ कुमार सहजानंद ने यूटीआई के शाखा
प्रबंधक को पत्र लिखा है।
कैसे हो पढ़ाई, जब बच्चे हों परेशान
जमुई। भविष्य संवारने की उम्मीदों पर टिकी सरकारी स्कूलों में बच्चों की
पढ़ाई व्यवस्था की मार में हांफ रही है। गर्मी हो या कड़ाके की ठंड सरकारी
स्कूल के बच्चे एक समान मौसम की मार झेलते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने
के जुमले दूर-दूर तक सरकारी स्कूलों में दिखता नहीं है।
गर्मी की परेशानी बच्चों की जुबानी..
कटिहार। चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी से आमलोगों के साथ ही
बच्चे भी परेशान है। भीषण गर्मी और तेज धूप में घर लौटना उनके लिए नंगे
पांव पहाड़ चढ़ने के बराबर है। विद्यालय में संसाधनों के अभाव में बच्चों को
हो रही परेशानी को शिक्षक भी भली भांति समझते हैं।
झुलसती गर्मी के बीच बच्चों का संवर रहा भविष्य
मुंगेर । सूबे में दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन
एवं शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर सभी सरकारी एवं गैरसरकारी
विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके तहत सभी
विद्यालय सुबह के 6:30 बजे से लेकर 11:30 के बीच संचालित किए जा रहे हैं।
मान्यता बारहवीं की, पढ़ाई आठवीं तक की
कैमूर। बेशक शिक्षा की तरक्की तालीम की गलियों से होकर गुजरती है। मगर
यहां के तालीम की गली को शासन और प्रशासन ने बंद कर दिया है। लिहाजा कई
गांव के दर्जनों बच्चों का भविष्य अंधकार में चल रहा है। गौरतलब है कि
सरकार ने प्रति पांच किमी की दूरी पर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाने की नियत
से मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा
दिया।
निगरानी के हत्थे चढ़ने बाद से शिक्षा महकमा में हलचल
खगड़िया। एक लाख रुपये घूस लेते निगरानी
टीम के हत्थे खगड़िया बीईओ विजय कुमार पासवान की गिरफ्तारी की घटना के दूसरे
दिन भी शिक्षा महकमा में खासा हलचल देखने को मिली। बीआरसी कार्यालय में
जहां ताला लटक रहा था, वहीं डीईओ व डीपीओ कार्यालय में दिन भर उसी की चर्चा
होती रही।
जेईई मेन में शहर के 300 से अधिक छात्र सफल
सर्वर डाउन रहने के कारण बुधवार को जेईई मेन का रिजल्ट जानने के लिए बच्चों को देर तक इंतजार करना पड़ा। देर शाम निकले मेन के नतीजे को लेकर वेबसाइट पर भी ट्रैफिक बढ़ गया। अपना रिजल्ट जानने के लिए बच्चे घंटों तक बेचैन रहे। शहर के विभिन्न साइबर कैफे, लैपटॉप, मोबाइल पर बच्चे रिजल्ट ढूंढ़ते रहे। कोंचिंग इंस्टीच्यूट में भी बच्चों की भीड़ लगी रही।
बिहार से शुरू होकर राष्ट्रीय आंदोलन बनेगी शराबबंदी : नीतीश कुमार
भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा है कि जीविका
कार्यकर्ताओं को छह साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इस काम में 2700
करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्व बैंक की मदद से राशि की व्यवस्था कर ली गई
है। सीएम ने सैंडिस कंपाउंड में जीविका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस
आशय की घोषणा की। उन्होंने शराबबंदी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने
की भी घोषणा की।
असामाजिक तत्वों से शिक्षक परेशान
भागलपुर। मध्य विद्यालय मथुरापुर में गेट और चारदीवारी नहीं रहने के
कारण विद्यालय संचालन और पठन-पाठन में अप्रत्यक्ष रूप से असामाजिक तत्व
बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विद्यालय अवधि के समय विद्यालय के चापाकल पर स्नान और कपड़ा साफ करने पहुंच जाते हैं। विद्यालय के छात्र जब चापाकल पर पानी पीने जाते हैं तो उसे डांट कर भगाने की कोशिश करते हैं।
विद्यालय अवधि के समय विद्यालय के चापाकल पर स्नान और कपड़ा साफ करने पहुंच जाते हैं। विद्यालय के छात्र जब चापाकल पर पानी पीने जाते हैं तो उसे डांट कर भगाने की कोशिश करते हैं।
चापाकल नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को कठिनाई
गया। शेरघाटी प्रखण्ड के मवि बन्दोहरी में चापाकल नहीं रहने के कारण
छात्र- छात्राओं को काफी कठिनाई हो रही है। बच्चे गाव में जाकर पानी पी रहे
हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय में दोपहर में बच्चों को मिलने वाला
पोषाहार बनने में हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामाचरण ने बताया कि
यहा वषरें से चापाकल नहीं है। इसके लिए विभाग से लेकर पीएचइडी तक गुहार
लगाया गया है।
संघ ने साधा पीयू कुलपति पर निशाना
पटना। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईसी सिम्हाद्रि की ओर से
कर्मचारियों को फ्रॉड एवं शिक्षकों को काम नहीं करने वाला बताने पर विवि का
माहौल मंगलवार को गर्म हो गया। मामले को लेकर पटना विश्वविद्यालय शिक्षक
एसोसिएशन (पूटा) के सचिव डॉ. अनिल कुमार ने कुलपति को 'मानसिक रूप से
बीमार' बताया। जबकि पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष
मोर्चा की बैठक हुई।
लैंग्वेज में परीक्षकों का टोटा
मुजफ्फरपुर। लैंग्वेज विषय में परीक्षकों का टोटा है। इस कारण मैट्रिक
कापी का मूल्यांकन अबतक पूरा नहीं हो सका है। मूल्याकन कार्य 19 अप्रैल तक
पूरा होना था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15 मई को मैट्रिक का रिजल्ट
घोषित करने की पूर्व में घोषणा की है।
मठ में स्कूल, भगवान भरोसे शिक्षा
सीतामढ़ी। राम जानकी मठ में चल रहा है स्कूल। वह भी मठ परिसर स्थित पेड़
के नीचे। जहां बच्चे खुले आसमान के नीचे जमीन पर सरस्वती की आराधना को
मजबूर है। जबकि मठ के पास घास - फूंस की एक झोपड़ी में स्कूल का कार्यालय
चलता है। इसी झोपड़ी में किचेन शेड व स्टोर भी है।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को सरकार गंभीर : डीईओ
हाजीपुर। शिक्षा के अधिकार कानून का सख्ती से पालन कराने तथा बच्चों को
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति सरकार काफी गंभीर है। इसमें किसी भी
स्तर पर चूक न बरतने का सरकार ने कड़े निर्देश भी जारी कर रखे है। बच्चों को
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर अब शिक्षा विभाग भी काफी गंभीर
दिख रही है।
विकास की रोशनी से कोसों दूर है छैतल पंचायत
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के छैतल पंचायत में मानव स्वास्थ्य सुविधा के
साथ-साथ जल संरक्षण, स्वास्थ्य पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी बरकरार
है। हालांकि बिजली व सड़कों की पक्कीकरण में तेजी आई है। परंतु पंचायत के अब
भी आधा दर्जन भर सड़कें कच्ची हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)