; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

ग्यारह दिन में 31 हजार से अधिक बच्चों का हुआ नामांकन

रोहतास। एक जुलाई से जिले में शुरू विशेष नामांकन पखवारा अभियान के समाप्त होने में चार दिन और शेष रह गया है। बीते 11 दिन के अभियान में 31 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन जिले में किया गया है। जिसमें गांव में पूर्व रह रहे अनामांकित बच्चों की संख्या 25 हजार है। जबकि हर साल विभाग की ओर से एक अप्रैल से 30 सितंबर तक नामांकन कार्य किया जाता है। बावजूद एक बड़ी तादाद में बच्चों को स्कूल से दूर रहने की बात सामने आई है।

डीपीओ समग्र शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय की माने तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद विद्यालयों में शिक्षण कार्य निर्बाध रूप से शुरू हो, इसे ले विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है जो 15 जुलाई तक चलेगा। 11 जुलाई तक 31475 बच्चों का सर्वे कर उनका आन द स्पॉट नामांकन किया जा चुका है। इस कार्य में शिक्षकों के अलावा शिक्षा सेवकों को भी लगाया गया है। अभियान एक नजर :

कुल स्कूल - 2032
अन्य राज्यों से लौटे बच्चे - 4496
राज्य के अन्य जिलों से लौटे बच्चे - 1467
गांव के अनामांकित बच्चे - 25207
छिजनग्रस्त बच्चे - 186

दिव्यांग बच्चे - 119

UPTET news