पूर्णिया। नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में शिक्षा
व्यवस्था चरमरा गई है। कई विद्यालयों में ताले लटक गये हैं।
पूर्णिया पूर्व के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर जिला के वरीय उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रखंड के सभी शिक्षक बुधवार को प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन को ठप कर दिया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज भगत ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति दो रंगी की नीति अपना रही है।
डगरुआ : प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बाधित हो गया। कई विद्यालयों में ताला लटका देखा गया। वहीं शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर बीआरसी प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र दास के नेतृत्व में प्रखंड के विद्यालयों को बंद कराया गया। तत्पश्चात बीआरसी प्रांगण में आयोजित धरना प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष सरवर आलम, सचिव सारीक मुस्तफा ने अपने संबोधन में कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है।
अमौर : प्रखंड अध्यक्ष सैफुरर्हमान के नेतृत्व में प्रखंड के सभी 216 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षकों ने तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बीआरसी कार्यालय के सामने सभी नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सैफुरर्हमान ने बताया कि सरकार द्वारा न हमलोगों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
रूपौली : प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने स्कूलों में पढ़ाई का काम ठप दिया। पूरे दिन कहीं भी कोई स्कूल नहीं चल पाया। जहां नियमित शिक्षक थे, उन्हें भी पढ़ाई नहीं करने दिया तथा स्कूल के गेट एवं कक्षाओं में ताला जड़ दिया। इसका नेतृत्व संघ के महासचिव सुनित कुमार, प्रवक्ता नितेश कुमार एवं मो. शम्स तबरेज अलग-अलग खेमों में बंटकर कर रहे थे। इस दौरान नेतृत्व कर रहे सभी शिक्षकों ने सरकार की आलोचना तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों का शोषण ही नहीं बल्कि वह उसका हक भी मार रही है।
बैसा : बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी नियोजित शिक्षकों ने संबंधित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। विद्यालयों में तालाबंदी का नेतृत्व करते हुए नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ ¨सह ने कहा कि इस बार हक की लड़ाई निर्णायक है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन में डटे रहेंगे। वहीं सचिव आदिल अनवर ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा क्योंकि समान काम का समान वेतन नियोजित शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है।
श्रीनगर : शिक्षकों की हड़ताल से प्रखंड क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्रा विद्यालय जाकर लौट गये। प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने बताया कि राज्य सरकार हम शिक्षकों के साथ सौतेलेपन का व्यवहार कर रही है। जबकि विद्यालय में हम सभी शिक्षक नियमित शिक्षकों के बराबर कार्य कर रहें हैं और सरकार हम नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन नहीं दे रही है।
मीरगंज : प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। साथ ही उनके द्वारा दर्जनों विद्यालय में तालाबंदी भी की गई। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि जब तक सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के न्यायादेश को नहीं लागू करती है तब तक या आंदोलन अनवरत चलता ही रहेगा।
जलालगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य ठप रहा। नियमित शिक्षकों के विद्यालय में रहने के बाद भी नियोजित शिक्षकों ने शैक्षणिक कार्य को बाधित किया और इस कारण छात्र-छात्राओं को वापस लौटना पड़ा। जैसे ही विद्यालय खुली कि नियोजित शिक्षकों ने शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों ने नियमित शिक्षकों को भी पठन-पाठन कार्य से रोक दिया। जिस कारण कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका और विद्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधान लोजन पासवान ने बताया कि विद्यालय को खोलते ही नियोजित शिक्षकों ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया और इस कारण छात्र-छात्राओं को लौटा दिया गया।
जानकीनगर : बनमनखी प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए। प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य ने बताया कि मांगों के समर्थन में स्कूलों में तालाबंदी कर पठन पाठन कार्य ठप कर दिया गया। इस वजह से एमडीएम पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
धमदाहा : नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड के विद्यालयों में तालाबंदी की। इस अभियान को लेकर संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में 10-10 शिक्षकों की टोली बनाई गई एवं घूम घूम कर विद्यालयों में तालाबंदी करवाई।
बड़हरा कोठी : प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन बाधित किया और बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। नियोजित शिक्षकों ने 20-25 की टोली बना कर प्रखंड क्षेत्र के चारों तरफ घूम-घूम कर तमाम विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन बाधित किया। यद्यपि कुछ विद्यालय में नियमित शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय के शिक्षकों पंजी पर हस्ताक्षर किया पर नियोजित शिक्षकों ने विद्यालय परिसर से बच्चों व नियमित शिक्षक को निकाल कर तालाबंदी की।