वैशाली। बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ की महुआ प्रखंड कमेटी का चुनाव
उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया में संघ के जिलाध्यक्ष उत्पलकांत व जिला
सचिव पंकज कुशवाहा की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद संघ के नये
पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
अशर्फी दास को प्रखंड अध्यक्ष, अरुण कुमार को प्रखंड सचिव के अलावा राघवेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, मोतीलाल पासवान, सत्येंद्र कुमार, अर¨वद कुमार एवं मो. शकील को प्रखंड उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार, प्रभु दयाल राम, मुन्ना रजक, मनोज कुमार गुंजन एवं किरण कुमारी को संयुक्त सचिव तथा संजय कुमार सुमन को कार्यकारी अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई।
संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष व जिला सचिव ने कहा कि संगठन की शक्ति से हम किसी भी लड़ाई को जीत सकते हैं। राज्य सरकार पर नियोजित शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की इसी दोहरी नीति की वजह से आज तक सेवा शर्त का निर्धारण नहीं किया गया। संघ शिक्षकों के अधिकार ने लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।