; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

जमुई: शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विद्यालय परिभ्रमण योजना पर गए एक आठवी वर्ग की छात्रा के साथ विद्यालय प्रभारी द्वारा छेड़खानी किए जाने सा मामला सामने आया है। मामले को लेकर चंद्रदीप थाना में पीडित छात्रा द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया।
विदित हो की अलीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय तेलार के बच्चों को परिभ्रमण के लिए रविवार को बोधगया ले जाया गया था। वापसी के दौरान शाम लगभग 9 बजे विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार ने छात्रा को उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर जाकर वाहन से उतारा व फिर लड़की को उसके घर पहुचाने के दौरान रास्ते में छेडछाड़ किया। पीडिता के बयान पर चंद्रदीप थानाध्यक्ष ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news