Advertisement

मेधा सूची में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ के 166 पदों पर 5 आवेदक

एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर

जिला परिषद क्षेत्र के तहत हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में छठे चरण के तहत होने वाले शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में सोमवार को औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई। साइंस विषयों में रिक्तियों की तुलना में आवेदन नगण्य हैं। इस कारण फिर काफी सीटें खाली रह जाएंगी।
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के 166 पदों पर केवल 5 आवेदकों के नाम मेधा सूची में अाए हैं। गणित अाैर भौतिकी में 56-56 पदों के विरुद्ध 1-1 अाैर केमिस्ट्री की 54 रिक्तियों पर केवल तीन आवेदक मेधा सूची में जगह बना पाए हैं। अंग्रेजी में 48 रिक्तियों पर केवल 1 आवेदक का नाम औपबंधिक मेधा सूची में है। कई के आवेदन मापदंड के अनुरूप नहीं हैं। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान और कमियां मिल सकती हैं। डीपीओ स्थापना अब्दुसलाम अंसारी ने जिप अध्यक्ष इंदिरा देवी, डीडीसी उज्ज्वल कुमार व डीपीओ स्थापना ने नियोजन समिति की बैठक कर आवेदकों की सूची जारी की। अब 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज हाेंगे। फिर रोस्टर के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन हाेगा। अंतिम मेधा सूची से पहले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र का मिलान होगा। माध्यमिक स्कूलों में 6 विषयों में 126 और हाई स्कूलों में 17 विषयों में 428 पद खाली हैं।

विषय रिक्ति सूची में नाम

संस्कृत 71 51

उर्दू 15 14

संगीत 16 62

ललितकला 5 7

नृत्य 9 3

शारीरिक शिक्षक 10 80

प्लस टू स्कूलों में रिक्ति और आवेदकों के नाम

विषय रिक्ति सूची में

अंकित

हिंदी 24 23

राजनीतिक विज्ञान 0 29

गृह विज्ञान 14 36

लेखाशास्त्र 4 9

समाजशास्त्र 38 9

जंतु विज्ञान 7 9

मनोविज्ञान 51 6

संगीत 26 19

गणित 56 1

भौतिकी 56 1

उर्दू 3 2

अंग्रेजी 48 1

रसायनशास्त्र 54 3

कंप्यूटर साइंस 10 39

भूगोल 23 8

अर्थशास्त्र 3 1

इतिहास 1 0 

UPTET news

Blogger templates