; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन, होली फीकी रहने का अंदेशा

शेखपुरा । जिला में प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में तैनात शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा हर महीने के पहले सप्ताह में शिक्षकों के वेतन भुगतान की घोषणा का शेखपुरा जिला में कोई असर नहीं
दिखता है। वेतन भुगतान की इस स्थिति की वजह से जिला के सैकड़ों शिक्षकों की होली भी फीकी रहने का अंदेशा खड़ा हो गया है। इधर वेतन के लिए जिला के शिक्षक संगठन अब फिर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर रही हैं। इस बाबत संघ के नेता रामाशीष यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों तथा कर्मियों की वजह से प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में काम कर रहे नियोजित और कुछ नियमित शिक्षक वेतन भुगतान का यह संकट झेलने को मजबूर हैं। रामाशीष यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा द्वारा समय पर राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं देने एवं समय पर डिमांड नहीं देने से वेतन भुगतान की यह समस्या खड़ी होती है। जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने बताया कि शिक्षकों को दो मद के पैसों से वेतन का भुगतान होता है व इसमें एक एसएसए से तथा दूसरा जीओबी से। बताया गया कि एसएसए मद वालों शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है तथा जीओबी वाले को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इधर डीइओ नंदकिशोर राम ने बताया कि होली के पहले सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा। इसके लिए काम किया जा रहा है। इधर शिक्षक संघ वेतन के लिए फिर से आंदोलन खड़ा करने की रणनीति बना रहा है।

UPTET news