; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

वेतन नही मिलने से शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट, आक्रोश

वैशाली। नियोजित शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर। प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने बताया कि प्रखंड के सभी नियोजित पंचायत शिक्षक, प्रखंड शिक्षक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं ।
बनियों ने उधार देना बंद कर दिया है ।सरकार की इस सौतेला व्यवहार पर सभी शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। तथा आगामी चुनाव में सबक सिखाने की बात कही। ज्ञात हो कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी नियोजित शिक्षकों को समय अनुसार वेतन नहीं मिल पाता है। इसके लिए वे कई बार धरना प्रदर्शन प्रखंड से लेकर राज तक कर चुके हैं ।लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी शिक्षकों ने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग जिला पदाधिकारी वैशाली से किया । मौके पर उपस्थित शिक्षकों में शिव कुमार ¨सह, भोला पंजियार ,संजीत कुमार, उत्पलकांत, वकील राय, राजनारायण महतो, संजय कुमार, मंटू कुमार, पुष्पा कुमारी, नीलम कुमारी सहित अनेक शिक्षक शामिल है।

UPTET news