दरभंगा। नियोजित शिक्षक समान वेतन व राज्यकर्मी का दर्जा सरकार से लड़कर
लेंगे। सत्याग्रह आंदोलन जायज मांगों को लेकर किया जा रहा है। ये बातें
सोमवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने
समाहरणालय धरनास्थल पर हुई सभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन का शंखनाद है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज ही के दिन जायज मांगों की पूर्ति के चंपारण में सत्याग्रह आंदोलन किया था उसी तरह हम लोग भी आंदोलन चलाते रहेंगे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षकों पर सरकार से साठगांठ कर मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस लेकर नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को कमजोर करने की चाल बताई। जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा एवं संजय कुमार राय ने कहा कि सरकार अगर अब भी नहीं जागेगी तो 19 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल की जिम्मेदारी नीतीश कुमार की होगी।जिला सचिव अनिल कुमार, कलामुद्दीन खां, मो. जसिम ने कहा कि शिक्षक अब अपने हक के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी। प्रमंडलीय संयोजक बलराम राम व अजय कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ सत्याग्रह किया था। शिक्षक राज्य सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के कारण सत्यार्ग्रह्र कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता विक्रमादित्य झा, मो. जावेद आलम, विजय पासवान ने कहा कि सरकार की दमनात्मक कार्रवाई को हिटलरशाही की संज्ञा दी। सभा को नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीत झा सुमन, मो. कलीम, अवधेश यादव, अजय कुमार मिश्र, अलाउद्दीन, मनोज कुमार, मो. नसीम, प्रकाश नारायण राय, हरेराम यादव, खुर्शीद आलम, सुखी पासवान, विरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार ¨सह, राजेश कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार झा, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार चौधरी, देवेंद्र प्रसाद यादव, सुधार कुमारी, अंजू कुमारी आदि ने संबोधित किया।