; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सेवा पुस्तिका को ले शिक्षकों ने किया हंगामा

जहानाबाद। स्थानीय बीआरसी में सैकड़ों नियोजित शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका नहीं दिए जाने पर जमकर हंगामा किया। नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व सेवा पुस्तिका संधारण हेतु प्रखंड संसाधन केन्द्र में जमा किया गया था।
जमा किए जाने के बावजूद अभी तक न तो सेवा पुस्तिका लौटाई गई और नहीं उसका सामंजन किया गया। इससे शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है। इसी को लेकर उग्र शिक्षकों द्वारा बवाल काटा गया। आक्रोशित शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया है। इधर बीईओ मदन लाल ने बताया कि सेवा पुस्तिका जिले से मैसेंजर द्वारा लाया जाता है। इसमें कुछ विलंब हुआ है। अगले सप्ताह सभी शिक्षकों को सेवा पुस्तिका उपलब्ध करा दिया जाएगा।

UPTET news