Random-Post

माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन को लेकर डीडीसी ने दिया निर्देश

कटिहार। हिन्दुस्तान संवाददाता माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन में अब स्नातक प्रतिष्ठा योग्यताधारी व इसके समक्ष को संबंधित विषय में नियुक्ति होने पर पांच अंक जोड़ सकते हैं।
डीडीसी मुकेश पांडेय ने संशोधित नियमावली 2016 के नियम छह के उपनियम पांच के तहत यह जानकारी दी है। मेधा सूची को लेकर नियोजन इकाई को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 13 दिसम्बर तक मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन कराना सुनिश्चित करें। जबकि 14 दिसम्बर को सूची का प्रकाशन कराने का आदेश जारी किया गया था। उधर शिक्षा विभाग स्थापना के डीपीओ विद्यासागर सिंह ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर शेष सभी विषयों की सूची का प्रकाशन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को देररात तक सामाजिक विज्ञान की सूची का प्रकाशन जारी कर एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 29 दिसम्बर तक मेधा सूची पर दावा आपत्ति पत्र लिया जायेगा। जबकि आपत्तियों का निराकरण दो जनवरी 17 को किये जाने के बाद मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन उसी तिथि को कर लिया जायेगा। मेधा सूची के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का मिलान एवं जांच का कार्य तीन जनवरी से लेकर सात जनवरी तक किया जायेगा।

Recent Articles