Advertisement

शिक्षक संघ को माकपा ने दिया समर्थन

मधेपुरा। नियोजित शिक्षक संघ के समान काम के बदले समान वेतन के समर्थन में माकपा नेता भी उतर गए है। बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के विद्यालय में ताला बंदी का समर्थन करते हुए माकपा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है।

ग्रामीणों की उम्मीद पर खरा उतरें पारा शिक्षक

रामगढ़ : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की एक बैठक बुधवार को शिव मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के पूर्व सचिव घनश्याम प्रसाद साह ने कहा कि आज पारा शिक्षकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।

आज से हड़ताल पर रहेंगे प्रारंभिक नियोजित शिक्षक : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

भोजपुर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सहित कई अन्य शिक्षक संघों के आह्वान पर पीरो प्रखंड सहित जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षक गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में ज्यादातर विद्यालयों में ताला लटकने की नौबत आ गई है।

नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी पर दिया धरना

रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में समान काम के लिए समान वेतन लागू करने को लेकर बुधवार को नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया। बिक्रमगंज में बीआरसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। साथ ही विद्यालयों में तालाबंदी भी की।

प्रधान गए मूल्यांकन में, कार्यालय में लटका टाला

लखीसराय। चानन प्रखंड क्षेत्र के मननपुर बाजार स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मननपुर का हाल बद से बदतर हो गया है। बुधवार को प्रात:कालीन विद्यालय संचालन के दौरान कार्यालय में पूरे दिन ताला लटका रहा। सभी शिक्षक बाहर बैठकर कार्यालय का ताला खुलने का इंतजार करते रहे।

नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से चरमराई शिक्षा व्यवस्था

पूर्णिया। नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। कई विद्यालयों में ताले लटक गये हैं।

नियोजित शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पठन-पाठन बाधित

कटिहार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आहवान पर बुधवार से नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सभी प्रखंड मुख्यालयों में शिक्षकों ने आंदोलन की सफलता को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरेंगे नियोजित शिक्षक

बांका। बिहार पंचायत प्रखंड नगर इकाई ने समान काम के बदले समान वेतन के लिए अपनी लड़ाई लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है।

पठन-पाठन को लेकर समन्वयकों को मिला टास्क

कटिहार। शिक्षकों के हड़ताल से विद्यालय में पठन-पाठन बाधित न हो इसको लेकर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने सभी संकुल समन्वयकों को खास दिशा-निर्देश दिया है। संकुल समंवयकों को विद्यालयों के सतत अनुश्रवण का निर्देश दिया है।

अपग्रेड हाईस्कूलों में शिक्षक का अभाव

किशनगंज। प्रखंड के अपग्रेड हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी से इसका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

जमकर नारेबाजी : तालाबंदी से विद्यालयों में पसरा सन्नाटा

किशनगंज। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में तालाबंदी कर दी। मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में तालाबंदी कर बीआरसी भवन में संघ के सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

किशनगंज : तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे शिक्षक

किशनगंज। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षकों का वेतनमान को लेकर शुरू किए गए आंदोलन का असर प्रखंड के हर क्षेत्र में देखने को मिला। शिक्षकों ने बुधवार को घूम घूम कर विद्यालय बंद कराए, जिससे बच्चों की पठन-पाठन पूरी तरह से ठप रहा। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड

शिक्षकों का तालाबंदी अभियान विफल

किशनगंज। समान काम के बदले समान वेतनमान को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई के आह्वान पर बुधवार से विद्यालयों में ताला बंदी कार्यक्रम का एलान किया गया था।

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का दावा सफल, अधिकारियों ने कहा विफल

 किशनगंज। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व निर्धारित अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हो गया। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए समान काम के बदले समान वेतन को राज्य सरकार द्वारा लागू करवाना है।

नगर निगम के लिए चयनित शिक्षकों को आज नहीं मिलेगा नियोजन पत्र

पटना। पटना नगर निगम उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को राजधानी के दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियोजन पत्र मिलना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह स्थगित कर दिया गया है।

मूल्यांकन के लिए नहीं मिल रहे अंग्रेजी के शिक्षक

पटना। राजधानी के मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को मैट्रिक की 28 हजार कॉपियों की जांच की गई। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि सबसे सुस्त रफ्तार अंग्रेजी और संस्कृत का मूल्यांकन कार्य है।

मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा करेगा तालाबंदी

बेतिया। योगापट्टी प्रखंड के बीआरसी भवन के परिसर मे बुधवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमे संघ के आह्वान पर बुधवार से पूरे प्रखंड के विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी करने पर विचार विमर्श किया गया।

पंजीयन जिस विषय में उसी विषय देनी होगी परीक्षा

भागलपुर। जिन विषयों में छात्रों का पंजीयन होगा, उसी विषयों में उन्हें परीक्षा की अनुमति मिलेगी। बुधवार को कुलपति तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यो को निर्देश दिया गया।

प्रारंभिक शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर स्कूलों में जड़ा ताला, पठन-पाठन बाधित

मधेपुरा। प्रारंभिक शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को स्कूल में तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप कर दिया। प्रारंभिक शिक्षक संघ का यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है। शिक्षकों ने प्रारंभिक व मध्य विद्यालय में तालाबंदी कर पठन पाठन ठप कर दिया।

पड़रिया के चार शिक्षक प्रतिनियुक्त

बांका। विभागीय सख्ती के बाद भी सरकारी शिक्षकों के प्रतिनियोजन का खेल खत्म नहीं हो रहा है। इस खेल का शिकार प्रखंड का पड़रिया मध्य विद्यालय बना हुआ है। विद्यालय के चार शिक्षकों को विभागीय अधिकारी के आदेश पर किसी ना किसी विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया।

UPTET news