; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निरीक्षण:सहार में निरीक्षण में आधा दर्जन स्कूल मिले बंद

 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह ने प्रखंड के दर्जनों अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें 6 विद्यालय बंद पाए गए। निरीक्षण में बंद पाए गए विद्यालयों के सभी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण देने का आदेश निर्गत किया गया है। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धौरी के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार और शिक्षिका नीतू कुमारी को अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित करने का पत्र निर्गत किया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बीआरसी भवन पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने उर्दू प्राथमिक विद्यालय सहार, उर्दू उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सहार, प्राथमिक विद्यालय चिक टोली, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय आबगीला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करबासीन और उत्क्रमित मध्य विद्यालय धौरी सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के बंद पाए जाने पर इन सभी विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है। प बताते चलें कि नियमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नहीं रहने और विद्यालय में पठन-पाठन बंद रहने के कारण स्थानीय शिक्षक कभी कभार विद्यालय चले आते हैं, पर बाहरी शिक्षक हमेशा नदारद रह रहे हैं।

UPTET news