; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

1.10 लाख शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को विजिलेंस को सौंपने का आदेश

 पटना, राज्य ब्यूरो । बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत 1 लाख 10 हजार 410 नियोजित शिक्षकों (Contract teachers) के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों (Educational Certificate) और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों (Training Certificate) को निगरानी विभाग (Vigilance Department) को सौंपने का

आदेश सभी जिलों को दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Primary Education)  की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (District Education officer) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, स्थापना (District Program Officer) को निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न नियोजन इकाईयों की ओर से अबतक जिन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच (Scrutiny)  पूरी नहीं हुई है उनके प्रमाण पत्रों को निगरानी विभाग को 23 दिसंबर तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

निगरानी कर रहा जांच

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में पंचायती राज संस्था के अंतर्गत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों के नियुक्ति फोल्डर (appointment folder) एवं मेधा सूची (Merit list) की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है। इसके लिए निगरानी विभाग ने हर जिले में नोडल अफसर तैनात किया है, जिन्हें शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जिम्मेवारी दी गई है। जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

दर्ज की गई है एफआइआर

यहां बता दें कि निगरानी की जांच में अबतक 25 हजार से ज्यादा नियोजित शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी फोल्डर नियोजन इकाईयों से गायब मिले हैं। इसके लिए जिम्मेवार नियोजन इकाईयों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी जा चुकी है। 

UPTET news