Random-Post

शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया में होगी पूरी पारदर्शिता

सीतामढ़ी। डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। वे शनिवार को नेहरू भवन डुमरा में प्रारंभिक शिक्षक नियोजन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान डीएम ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नियोजन प्रक्रिया को सरकार के निर्देश के आलोक में पूर्ण पारदर्शिता के साथ करना है। ताकि नियोजित शिक्षक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा आगे की सभी शिक्षा का आधार होती है। प्रारंभिक विद्यालयों में छठे चरण की नियोजन की प्रक्रिया की रूपरेखा जारी की जा चुकी है। इसके पूर्व डीईओ रामचन्द्र मंडल ने नियोजन से सम्बंधित सभी बिदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जिला स्तर पर रोस्टर का अनुमोदन व नियोजन इकाइयों का प्रेषण 16 अगस्त तक होगा। सभी नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजन के लिए सूचना का प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। आवेदन 26 अगस्त से 25 सितंबर तक लिया जाएगा। मेधा सूची का अनुमोदन 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। मेधा सूची का प्रकाशन 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। मेधा सूची पर आपत्ति 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ली जाएगी। आपत्तियों का निराकरण 11 नवंबर तक किया जाएगा। मेघा सूची का अंतिम प्रकाशन 14 नवंबर को होगा। जिला द्वारा पंचायत व प्रखंड की मेधा सूची का अनुमोदन 25 नवंबर को किया जाएगा। नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का सावर्जनिकरण 29 नवंबर को किया जाएगा। 30 नवंबर से सात दिसंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। नौ दिसंबर से 13 दिसंबर तक नियोजन पत्र दिया जाएगा। मौके पर डीपीओ शैलेन्द्र कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार व जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात कुमार सहित नियोजन से संबंधित सभी कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Articles