; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

स्कूलों में कम स्टूडेंट्स रहने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण, वेतन रोकने का दिया आदेश

स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम रहने के खिलाफ शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। स्कूलाें की जांच लगातार की जा रही है। सिसवन के बीईओ गुलाम सरवर ने उत्क्रमित मिडिल स्कूल कन्या चैनपुर मुबारकपुर की हेडमास्टर पर शो कॉज किया है और बच्चों की कम उपस्थिति पर दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है।
साथ ही 75 फीसदी उपस्थिति होने तक हेडमास्टर के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। बीईओ शनिवार की सुबह 10.30 बजे मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि इस स्कूल में 24.84 फीसदी ही बच्चे उपस्थित है। इस स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या 326 है। स्कूल में महज 81 बच्चे ही उपस्थित थे। जबकि स्कूल में हर हाल में 75 फीसदी बच्चा होना चाहिए। जांच के दौरान दो शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी व आरती कुमारी बिना सूचना अनुपस्थित पाई गई। इस पर इन दोनों से भी दो दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। इसके पहले उत्क्रमित मिडिल स्कूल नवलपुर का भी निरीक्षण किया गया था। वहां पर भी बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई थी। इसलिए नवलपुर के हेडमास्टर के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।

वहां पर बच्चों की उपस्थिति 58.5 फीसदी पाई गई। वहीं उत्क्रमित मिडिल स्कूल नवादा में भी जांच के दौरान कम बच्चे मिल चुके है। इसके अलावा शनिवार को उत्क्रमित मिडिल स्कूल उर्दू नयागांव, प्लस टू स्कूल चैनपुर, उत्क्रमित मिडिल कन्या मुबारकपुर, अपग्रेडेड हाई स्कूल रामगढ़ का भी निरीक्षण किया गया।

UPTET news