; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

दिसंबर के अंत तक नहीं मिला वेतन तो होगा आंदोलन

सुपौल। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की संकुल इकाई जीवछपुर के बैनर तले मंगलवार को नियोजित शिक्षक संघ की बैठक संयुक्त सचिव नरेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 दिसंबर तक वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों द्वारा आंदोलन करने पर चर्चा की गई।
बैठक मुख्य रूप से सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिए जाने पर बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। शिक्षा विभाग हमेशा आवंटन का रोना रोते रहता है। विभाग शिक्षकों के साथ भेदभाव कर खिलवाड़ कर रही है। जिला को आवंटन प्राप्त हो जाने के बाद भी विभाग लेटलतीफी कर रहा है। बिहार के सभी नियोजित शिक्षक भूखमरी का दंश झेल रहे हैं। नियोजित शिक्षक हमेशा अर्थाभाव में जीते हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन पानी चलाना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ सरकार और शिक्षा विभाग मिशन गुणवत्ता पर जोर दे रहा है तो दूसरी ओर शिक्षक, शिक्षिका आधी रोटी खाकर पठन-पाठन कर रहे हैं। ये कैसा न्याय है? इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, संघ के सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार निराला, जिला प्रतिनिधि ब्रजनारायण कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार, मु. अरबाज आलम, अजय कुमार, सतेंद्र कुमार, सौदागर मुखिया सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news