जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीईओ चन्द्रशेखर राय ने 5 जनवरी तक के
लिए प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पठन- पाठन स्थगित कर दिया गया है। इससे
छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।
डीईओ ने शनिवार को यह अादेश क्लास एक लेकर आठवीं तक के लिए लागू किया है। डीईओ ने अपने पत्रांक 2785 में कहा है कि शीतलहर के चलते यह कदम उठाया गया है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पठन- पाठन स्थगित किया गया है। हालांकि इस दौरान शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी स्कूल में मौजूद रहेंगे और अन्य सरकारी कार्य करते रहेंगे।
तापमान गिरने से बढ़ रही कनकनी
इधर जिले में तापमान काफी नीचे आ गया है। जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में ठंड का सामना करना पड़ रहा था। इससे बच्चे ठिठुरते स्कूल जा रहे थे। साथ ही वे बीमार भी पड़ रहे थे। ठंड को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया था। स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया था। फिर भी बच्चों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थी।
ठंड में ठिठुर कर स्कूल जाते बच्चे
शहर में अलाव का नहीं है इंतजाम | शहर में ठंड को देखते हुए कहीं पर भी अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वे ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। किसी भी चौक या चौराहे पर अलाव नहीं जल रहा है। नगर परिषद व जिला प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। इसका नतीजा है कि राहगीरों को भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
ठंड से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
सीवान| ठंड की वजह से शहर में बाजार मंदी का आलम है। इससे कई तरह की दुकानदारी प्रभावित हो गई है। हालांकि गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट व अन्य ऊनी कपड़ों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा हीटर, ब्लोअर की भी बिक्री बढ़ गई है। संपन्न परिवार के लोग किसी भी तरह ठंड से बचाव करना चाह रहे है। कम्बल के भी दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। इधर, ठंड से खेती कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसानों को सुबह में खेतों में जाने में ठंड से परेशानी हो रही है।