सीवान | जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के लिए डीईओ चन्द्रशेखर राय व
स्थापना के डीपीओ समरबहादुर सिंह ने छुट्टी तालिका जारी कर दी है। हालांकि
इस साल काफी लेट से तालिका जारी हुई। इसको लेकर स्थापना डीपीअो ऑफिस में
कई माह से उथल- पुथल चल रहा है।
इससे इस साल कैलेंडर जारी करने में भी लेट हुई। वर्ष 2019 में कुल 60 छुट्टी जारी की गई है। इसमें गर्मी की छुट्टी 24 दिनों के लिए है। वर्ष 2019 में शिक्षकों को इस बात के लिए राहत देने वाली है कि अब शनिवार को स्कूलों का संचालन दोपहर एक बजे तक होगा। अभी तक शनिवार को स्कूलों का संचालन शाम चार बजे तक हो रहा था। जबकि कई जिले में इसका संचालन दोपहर तक ही था। शिक्षक संघ के कई बार मांग के बाद भी बदलाव नहीं हो रहा था। लेकिन वर्ष 2019 के लिए बदलाव कर दिया गया। गर्मी की छुट्टी 21 मई से 17 जून तक होगी। जबकि दशहरा की छुट्टी 10 दिनों के लिए है। यह छुट्टी एक अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक है। इसमें एक दिन रविवार शामिल है। होली व बिहार दिवस के लिए 21 मार्च से 23 मार्च तक तीन दिनों के लिए छुट्टी दी गई है। वर्ष 2019 में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा व छठ के लिए लगातार छह दिन छुट्टी दी गई है। यह छुट्टी 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक होगी। जारी अादेश में कहा गया है कि 26 जनवरी, 15 अगस्त व 22 मार्च बिहार दिवस के मौके पर पठन- पाठन स्थगित रहेगा। लेकिन इस दिन झंडोतोलन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल में होंगे। स्कूल के हेडमास्टर शिक्षा समिति से विचार कर इसमें परिवर्तन कर सकती है। लेकिन इसकी सूचना विभाग को देनी होगी।