; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजित शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

पूर्णिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ ¨सह एवं सचिव आदिल अनवर की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च विद्यालय रौटा से प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल का 14वां दिन होने को है परंतु इस सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगती है। उन्होंने नियोजित शिक्षकों से कहा कि आप सभी के सहयोग से बैसा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी है। शिक्षकों की एकजुटता पर उन्होंने विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि एकजुटता को बनाए रखें। बहुत जल्द सफलता मिलेगी, सचिव ने कहा कि समान काम का समान वेतन नियोजित शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जब कार्य एक समान तो वेतन दो तरह का क्यों दिया जा रहा है। इस मौके पर अबु आमिर, कालीचरण ठाकुर, कैसर रजा, बॉबी कुमारी, जुबेर अनवर आदि शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news