; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजित शिक्षकों ने हक के लिए बुलंद की आवाज

कटिहार। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना की अध्यक्षता अब्दुल कलाम ने की। जबकि मंच संचालन सदरे आलम द्वारा किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 15 दिनों से जारी है। कहा कि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उपस्थित शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 26 अक्टूबर 2016 को समान काम के लिए समान वेतन का आदेश पारित किया था। राज्य सरकार इसे जल्द से जल्द लागू करें। नहीं तो नियोजित शिक्षकों का आंदोलन और उग्र हो जाएगा। धरना में हेमलता कुमारी, नीलम शर्मा, सद्दाफ खान, गणेश कुमार, रामसुंदर गुप्ता, सूची रतन, रिजवान आलम, विनय झा, राजीव दास, अभिलाषा कुमारी, राजेश मंडल, मनोज रजक, सुनीता कुमारी, मीना कुमारी, कंचन कुमारी, आरती कुमारी धर्मवीर मंडल, राधे कुमार पोद्दार, अजय गुप्ता, राकेश कुमार, सकील अख्तर सहित कई नियोजित शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news