समानकाम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को होमगार्ड के जवानों
ने गर्दनीबाग धरनास्थल से चितकोहरा गोलंबर तक ढाई किलोमीटर तक जोरदार
प्रदर्शन किया। लगभग 20 हजार जवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तीन घंटे तक गर्दनीबाग धरनास्थल से चितकोहरा गोलंबर तक जाम कर दिया।
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ संघ ने सोमवार को ही ऐलान कर दिया था कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान अगर उनपर लाठियां चली तो वे लोग भी पुलिस पर लाठी चलाएंगे। इन जवानों को गिरफ्तार कर संजय गांधी स्टेडियम में रखा गया है। स्टेडियम में ही अस्थायी जेल कैंप बनाया गया है। 15 मार्च से चार सूत्री मांगों को लेकर 72 हजार जवान बेमियादी हड़ताल पर हैं। इनमें 35 हजार जवान आॅन ड्यूटी हैं। जवानों ने हथियार गोली भी जमा कर दिया है।
प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड के जवानों ने लाठी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं गिरफ्तारी के बाद संजय गांधी स्टेडियम को अस्थायी जेल कैंप में तब्दील कर दिया गया।
धरनास्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवानों की मांग जायज है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बिहार सरकार को लागू कर देना चाहिए। संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद, कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा आदि ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हमलोग यहीं जमा रहेंगे।