; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

आज सीएम के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविका निकालेंगी जुलूस

आंगनबाड़ी सेविका संघ सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सेविकाएं-सहायिकाएं बैठी हैं। आंगनबाड़ी पटना जिला के अध्यक्ष कुमारी रंजना यादव ने कहा कि सभी जगह आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताला लटका रहेगा।
लेकिन सरकार हमलोगों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के रवैये को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि 30 मार्च को मुख्यमंत्री के खिलाफ करीब 5000 से अधिक सेविकाएं सहायिकाएं जुलूस निकालेंगी।

आज विधानसभा का करेंगे घेराव

पटना | समानकाम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 30 मार्च को 20 हजार होमगार्ड जवान विधानसभा का घेराव करेंगे। अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि गृहरक्षक अपनी मान-सम्मान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. प्रेम कुमार ने मांगों को जायज बताया है। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। चार सूत्री मांगों को लेकर 72 हजार जवान बेमियादी हड़ताल पर हैं। मौके पर देशबंधु आजाद, राजेन्द्र प्रसाद, सुदेश्वर प्रसाद, राम विनय वर्मा, शिवजी प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर ठाकुर, देवेन्द्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।

UPTET news