; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सरोज बने प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष

पूर्णिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की पूर्णिया पूर्व प्रखंड इकाई का सांगठनिक चुनाव प्रखंड मुख्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मौके पर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार भगत को चुना गया है।
संघ का चुनाव पर्यवेक्षक पवन कुमार जायसवाल, धनानंद मंडल एवं विशिष्ट रुप से राज्य उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवर करीम व जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार भगत, सचिव गुरु गो¨वद ¨सह, कोषाध्यक्ष अब्दुल शकूर, वरीय उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार का निर्वाचन किया गया। वही प्रखंड उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार, संजीव यादव, विनोद कुमार पोद्दार, इफ्तिकार आलम, सविता कुमारी का चयन किया गया। प्रखंड संयुक्त सचिव के लिए प्रशांत सिन्हा, धर्म चंद यादव, प्रवीण कुमार, भवेश कुमार पप्पू चुने गये। जबकि कार्यालय सचिव संजीव कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद चौधरी को चुना गया। वहीं राज्य प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद सऊद आलम को चयनित किया गया। संघ के चयनित सदस्यों को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक ने शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया।

UPTET news