छपरा। शिक्षक नियोजन में हुई गड़बड़ी जांच में जुटी विजिलेंस टीम ने
मढ़ौरा प्रखंड के शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी। विजिलेंस की
जांच कैंप में बुधवार को मढ़ौरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नियोजन
इकाई को कागजात मिलान करने को बुलाया गया था।
लेकिन कई पंचायतों की नियोजन इकाई मूल कागजात के साथ नहीं आये थे। इसके कारण फोल्डर में जमा कागजात के साथ मिलान नहीं हो सका। मढ़ौरा पंचायत के नियोजन इकाई फोल्डर में भी मेधा सूची का मिलान नहीं करा सकी। नियोजन इकाई को पूर्व से ही आज पूरे कागजात के मिलान कराने के लिए आने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी नियोजन इकाई ने मेधा सूची, काउंसि¨लग रजिस्ट्रर व अन्य कागजात लेकर नही आए थे। जिसे विजिलेंस ने गंभीरता से लिया है। मढ़ौरा के विभिन्न नियोजन इकाई में कागजात में गड़बड़ी पर विजिलेंस अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे मढ़ौरा में नियोजन में गड़बड़ी करने वालों में बैचेनी बढ़ गई है। विजिलेंस के कैंप कार्यालय में फोल्डरों के प्रखंडवार जांच अब अंतिम चरण में है। इसके बाद विजिलेंस अब सभी मिलान के बाद कार्रवाई की तैयारी प्रारंभ करेंगी। निगरानी के संभाग प्रभारी शशिभूषण ¨सह ने बताया कि जलालपुर प्रखंड के नियोजन इकाई को कागजात जांच के लिए 22 दिसंबर की तिथि तय की गई है। जलालपुर प्रखंड ने कागजात जांच के समय की मांग की थी। जिसके बाद इसे अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद विजिलेंस कार्रवाई करेंगी।
इनसेट :
शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित
छपरा : उच्च विद्यालय जलालपुर बाजार के वरीय शिक्षक मोहम्मद गफ्फार की असामयिक निधन पिछले दिनों हो गया। उनके निधन पर विद्यालय परिवार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता सुनील कुमार ने कहा कि मो. गफ्फार एक मिलनसार व्यक्ति थे। वे अपने सेवा काल में हमेशा कर्मठ और लगनशील शिक्षक के रूप में कार्य किए। उनके निधन से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मंकेश्वर मिश्र द्विज, सुभाष कुमार गुप्ता, रबीना कुमारी, तारकेश्वर कुमार, भरातेन्दु कुमार, रीता कुमारी पाल, मंतोष कुमार ¨सह, यशवंत मिश्र, तारकेश्वर राय, अजय कुमार राम आदि मौजूद थे।
इनसेट :
डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षक मिले गायब
छपरा : जिला शिक्षा पदाधिकारी अजीत ¨सह ने बुधवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार डीईओ आज प्लस टू उच्च विद्यालय जलालपुर बाजार, राजकीय मध्य विद्यालय कोठेया, कन्या प्राथमिक विद्यालय कोठेया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसडीला, राजकीय मध्य विद्यालय विष्णपुरा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई शिक्षक अनुपस्थिति मिले थे। डीईओ ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों से शो कॉज करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डीईओ के स्कूल जांच के सूचना मिलने पर जलालपुर व बनियापुर प्रखंड के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
इनसेट :
हाई स्कूलों के एचएम की बैठक आज
छपरा : सारण जिले के उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक 22 दिसंबर को डीआरडीए के सभागर में होगी। मिली जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को शराबबंदी पर बनने वाले मानव श्रृखंला को लेकर यह बैठक आहूत की गयी है। जिसमें डीडीसी सुनील कुमार, डीईओ अजीत ¨सह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इनसेट :
मानव श्रृखंला बनाने को ले बैठक
छपरा : छपरा सदर के प्रखंड संसाधन केंद्र पर बुधवार को मानव श्रृखंला बनाने के लिए माइक्रो प्लान बनाने के लिए बीईओ योगेंद्र राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 21 जनवरी को बनने वाले विश्व के सबसे बड़े मानव श्रृखंला की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में श्रीराम महतो, उपेंद्र कुमार ¨सह, समन्वयक सुरेंद्र कुमार ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, विशाल कुमार, कमलेश कुमार, मकसूद आलम, सैयद शहजाद हुसैन, अनिल कुमार ¨सह, विजय कुमार राय, साधन सेवी जनार्दन ¨सह, शहजाद आलम आदि मौजूद थे।