; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

उपस्थिति बनाकर गायब हुए पांच शिक्षक

लखीसराय। हलसी प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव राय एवं प्रखंड प्रमुख संजय राम ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय हलसी का औचक निरीक्षण किया।
कई शिक्षक हाजिरी बनाकर स्कूल से फरार मिले। कई शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायत पर शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव राय के साथ 12 बजकर 30 मिनट पर प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय हलसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थापित 9 शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रधान सहित दो शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिले। जबकि 5 शिक्षक हाजरी बनाकर विद्यालय से फरार मिले। बीईओ श्री राय द्वारा मोबाइल से बात किए जाने पर शिक्षक राजाराम पासवान थोड़ी देर बाद विद्यालय पहुंचे। वहीं हिना कौशर, नीतू कुमारी, संगीता कुमारी एवं सुनीता कुमारी फरार रही। वंदना कुमारी एवं क्रांति कुमारी बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित थी। उस समय विद्यालय में एक भी छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं मिले। ज्ञात हो कि 30 दिसंबर 2016 को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लखीसराय आगमन को लेकर विभाग ने अवकाश पर रोक लगा रखा है। बावजूद प्रखंड मुख्यालय के स्कूल का यह हाल देखा गया।

UPTET news