वैशाली। बिहार में
पिछले 11 सालों के दौरान शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बातें तो खूब हो रही है लेकिन इसके लिए योग्य
शिक्षकों की आवश्यकता है। बिहार सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ये
बातें विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने कही।
वे शनिवार को लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, भगवानपुर में आयोजित मतदाता मिलन समारोह में बोल रहे थे। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दस हजार रुपए का पुरस्कार सिर्फ वोर्ट की राजनीति है। छात्रों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर सरकार का ध्यान होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जब विद्यालयों में शिक्षक ही नहीं हैं तो फिर साइकिल लेकर छात्र-छात्राएं क्या करेंगी। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को छलावा करार देते हुए कहा कि पूरे देश में अगर आज बिहार और उत्तर प्रदेश पिछड़ा हुआ है तो इसका कारण सिर्फ यहां के वोटर हैं। राज्य के विकास के लिए जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर सोचने व वोट करने की जरूरत है। विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर क्षेत्र की लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। इस मौके पर संस्कृत मध्य विद्यालय भगवानपुर के प्राचार्य हेमंत कुमार तिवारी ने विद्यालय के लिए उपस्कर उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि सरकारी विद्यालय होते हुए भी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयां होती है। विधान पार्षद ने विद्यालय को सौ बेंच व डेस्क देने का आश्वासन देते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में विद्यालय का भवन निर्माण भी कराया जाएगा। समारोह को मनीष शुक्ला, जिप सदस्य ई. नीरज कुमार संटू, मुखिया सुनील ¨सह, ¨पटू मिश्रा, नेयाज अहमद, रामलखन यादव, ललित शाही, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ सी राय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, समाजसेवी संजय कुमार ¨सह शर्मा आदि मौजूद थे