; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निरीक्षण में गायब मिले तीन शिक्षक, होगी जांच

दरभंगा । कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राढी पूर्वी पंचायत के मुसहरी टोल प्राथमिक विद्यालय का पंचायत के मुखिया वली अहमद ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में मात्र 15 बच्चे और एक प्रधानाध्यापिका ही उपस्थित मिलीं।
विद्यालय के अन्य तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। मुखिया ने बताया कि इस सन्दर्भ में जाले बीईओ को सूचित किया जा रहा है। मुखिया श्री अहमद ने यह भी बताया कि पूर्व के औचक निरीक्षण के क्रम में एक सहायक शिक्षक के अनुपस्थित रहने के कारण बीते 30 और 31 अगस्त की हाजरी भी काटी गयी थी। लेकिन आज के निरीक्षण में वह हाजरी बना ली पायी गयी। इसकी भी जांच होगी। बीईओ अहिल्या कुमारी ने बताया की अब ऐसी स्थिति सामने आने पर उस विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news