; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का जल्द हो समायोजन

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय उसराहा में अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा अनुदेशकों की रविवार को बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुदेशक विशेखानंद यादव ने करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने केबिनेट में पारित किया है कि अनौपचारिक शिक्षा कार्यक्रम में पूर्व में कार्यरत शिक्षा अनुदेशकों को विभिन्न विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर समायोजित की जाए।
इसके लिए सरकार अलग से रिक्तियां निकालकर नए सिरे से बहाली की जाएगी।
बैठक में अनुदेशकों ने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देर से ही सही अब आशा जगने लगी है कि अनुदेशकों को न्याय मिलेगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केबिनेट के निर्णय को सरकार द्वारा जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए अनुदेशक आगामी रणनीति बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर जल्द से जल्द बैठक कर लेने को कहा। ताकि जिला स्तर पर संघ की बैठक कर सरकार पर दबाव बनाया जा सके। अनुदेशकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के द्वारा जब भी किसी तरह का पत्र भेजा जाता है इसकी सूचना अनुदेशकों को नहीं दी जाती है, यह ¨चता का विषय है। बैठक में अनुदेशक मुरारी ¨सह, कुमारी अंबिका, रतनमाला कुमारी, सिकन्दर यादव, शैलेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र शर्मा, पूनम भारती, मंजू कुमारी, सुशीला देवी के अलावा अन्य अनुदेशक भी उपस्थित थे।

UPTET news