; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बीएलओ की लापरवाही से दर्जनों युवा मतदाता सूची से बाहर

सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के तहत मौदह पंचायत के वॉर्ड-8 के दर्जनों युवा बीएलओ की मनमानी से पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। बूथ संख्या 139 के तहत आने वाले ये युवा गत विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में भी मतदान नहीं कर पाए थे।
ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से कई बार शिकायत करने के बाद भी बीएलओ विजय कुमार ¨सह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वार्ड के लोगों ने बताया बीएलओ विजय कुमार मतदाता सूची में नाम जोड़ने कभी उनके यहां नहीं आए और न ही इस विषय में कभी कोई जानकारी दी। इस बीच लोकसभा ही नहीं विधानसभा और पंचायत चुनाव भी संपन्न हो गए। बताते चलें कि बथनाहा प्रखंड की 14 पंचायतों के लोगों को प्रखंड कार्यालय जाने के लिए तीन प्रखंड को पार कर करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए यहां के लोगों को प्रखंड कार्यालय जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर बीएलओ व वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय गौड़ी गजहरबा में शिक्षक ¨सह ने कहा कि वे अब बीएलओ के प्रभार से मुक्त हैं। वहीं बीडीओ विनय कुमार ¨सह ने बताया कि मामला संगीन है। प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मुहिम चलाता है। उन्होंने मामले की जांच कर शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news