; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

Bumper Jobs in Bihar Govt : हो जायें तैयार, बिहार में खुलेगा बहालियों का पिटारा

बुधवार का दिन बिहार के युवकों के लिए कई तरह की बहालियों की खुशखबरी लेकर आया। विधान सभा में जहां शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने हाई स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की वहीं विधान परिषद में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा ने अमीनों की बहाली की बात कही।

Demo for Salary : वेतन के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

पटना। वेतनमान को लेकर वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने गुरुवार को धरना दिया। साथ ही आगामी 29 एवं 30 मार्च को विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। आज के धरना पर मोर्चा के अध्यक्ष राम विनेश्वर सिंह, जय नारायण सिंह मधु सहित कई शिक्षक नेताओं ने भाग लिया।

Farzi shikshak News : जुगाड़ भिड़ाने में जुटे फर्जी शिक्षक

रोहतास। प्रखंड के दर्जन भर स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों के नियोजन का पर्दाफाश होते हीं उनमें बेचैनी पैदा हो गई है। डीएम ने जिन दर्जन भर शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच व उन पर कार्रवाई का निर्देश डीईओ को दिया है, उससे प्रखंड क्षेत्र में बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ होने की संभावना है।

Forged certificate : दर्जन भर शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

रोहतास। शिवसागर प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में नियोजित लगभग दर्जन भर शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इन शिक्षकों के टेट सर्टिफिकेट प्रथम दौर की जांच में जाली पाए गए हैं। जिन शिक्षकों के टेट प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, उन्हें मूल के साथ बुधवार को डीईओ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था। परंतु महज तीन शिक्षिका ही उपस्थित हो पाई।

Farziwada Exposed : फर्जीवाड़ा सामने आते ही बाबू का फूल रहा हाथ पांव

बांका । फर्जीवाड़ा से शिक्षकों की बहाली का खेल बांका में काफी पुराना है। नियोजित शिक्षकों की बात हो या नियमित की, फर्जी शिक्षकों की तादात अब भी सैकड़ों में है। खास बात यह कि शिक्षा माफियाओं की मिलीभगत से इन्हें विभागीय संरक्षण भी प्राप्त है।

oppose of start-up India : स्टार्ट अप इंडिया नीति का श्रमिक संगठनों ने किया विरोध

मधेपुरा। केंद्र सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ गुरुवार को मजदूर संघ की नौ से अधिक इकाईयों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन व विरोध मार्च किया। प्रदर्शन में ऐटक, इंटक, सीटू, एक्टू, एआईयूटीयूसी, एसएमएस, टीयूसीसी, यूटीयूसी, एआईएमयू मजदूर संगठनों ने एक साथ शामिल होकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

FIR on 4 teachers : गड़बड़ी के आरोप में चार शिक्षकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सिमरी बख्तियारपुर : डीपीओ ने प्रखंड के मध्य विद्यालय कनरिया के चार शिक्षक राकेश कुमार, उषा कुमारी, अरुण कुमार व अशोक कुमार द्वारा लाखों रुपये की सरकारी राशि गबन करने व  अनुशासनहीनता के आरोप में प्रखंड नियोजन इकाई के सचिव सह बीडीओ तथा दूसरे पत्र में बीइओ को पत्र देकर निलंबित कर थाने में

shikshak Bahali News updates : बोले शिक्षा मंत्री, पंचायत चुनाव के बाद होगी शिक्षकों की बहाली : शिक्षा मंत्री

पटना.शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षक शामिल हैं। वे शुक्रवार को विधान परिषद में भाजपा के रजनीश कुमार और मंगल पांडेय के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

बोले शिक्षा मंत्री, पंचायत चुनाव के बाद होगी शिक्षकों की बहाली : शिक्षा मंत्री

पटना.शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षक शामिल हैं। वे शुक्रवार को विधान परिषद में भाजपा के रजनीश कुमार और मंगल पांडेय के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

विधानसभा के गेट पर पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, लाठीचार्ज

विधानसभा के गेट पर पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, लाठीचार्ज
पटना। नियोजनकी मांग कर रहे टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। बिहार राज्य टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री का ऐलान- माध्यमिक शिक्षकों का नियोजन अप्रैल से

शिक्षा मंत्री का ऐलान- माध्यमिक शिक्षकों का नियोजन अप्रैल से
शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने विधानसभा में कहा कि माध्यमिक शिक्षकों का नियोजन अप्रैल से किया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं से नियोजन प्रक्रिया चलायी जा रही है।

शिक्षकों का कागजात जमा न करने का मामला, 311 पंचायत सचिवों पर FIR

पटना. नियोजित शिक्षकों का कागजात जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इस सिलसिले में 311 पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नियोजन में गड़बड़ी के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की निगरानी जांच चल रही है।

शिक्षक संघ ने चेताया 10 तक वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन

पांच माह से बकाये वेतन के भुगतान न होने पर शिक्षकों में रोष
बक्सर हिन्दुस्तान प्रतिनिधिबिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक की एक आवश्यक बैठक बुनियादी स्कूल के प्रांगण में की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केडी सिंह व संचालन तेज नारायण यादव ने की। इस दौरान शिक्षकों के पांच माह से बकाये वेतन के भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया गया।

ख़बरें अब तक - बिहार शिक्षक नियोजन - Today's Headlines : 07 March 2016

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने निकाले 211 पद : रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 17 मार्च

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत राजकीय अम्बेडकर आवासीय उच्च विद्यालयों में स्नातक सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) के 211 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 17 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

अब आइवीआरएस से होगी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज

अररिया: विद्यालय से अनाधिकृत रूप से गायब रहने वाले शिक्षक हो जाएं होशियार। अब ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार एक और फार्मूला तैयार कर ली है। अब माध्याह्न भोजन योजना की तरह आईभीआरएस के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति का अनुश्रवण भी किया जाएगा।

निगरानी जांच के लिए नियोजन इकाईयों की प्राथमिकी पर ब्रेक

रोहतास। निगरानी जांच के लिए नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों से संबंधित फोल्डर विभाग को उपलब्ध नहीं कराने वाले नियोजन इकाईयों पर होने वाली प्राथमिकी की कार्रवाई पर डीएम ने फिलहाल रोक लगा दी है।

एक बजे के बाद स्कूल में नहीं मिलते शिक्षक

सीतामढ़ी। बैरगनिया प्रखंड के ग्रामीण छात्रों के विधालय में शिक्षा व्यवस्था का हाल तो बेहाल है ही। नगर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय में भी पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बच्चों के शिक्षा पर इसका प्रतिकूल असर पर रहा है।

विधानसभा घेराव की सफलता पर शिक्षकों को बधाई

सहरसा। सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सलखुआ में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण कुमार के संचालन में बैठक आयोजित कर विधानसभा घेराव की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिका को बधाई दी गई।

बिहार : 5 महीने से वेतन के अभाव में नियोजित शिक्षकों का त्राहिमाम, विधानसभा में उठा मुद्दा

पटना : कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास, कई दिनों तक कानी कुतिया सोयी उनके पास. वैसे यह पंक्ति बाबा नागार्जुन की कविता  'अकाल और उसके बाद' शीर्षक से लिखी गयी कविता से ली गयी है. जबकि ऊपर की तस्वीर में चूल्हे के साथ उदास बैठी नियोजित शिक्षिका सीमा कुमारी के मन में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है. सीमा एक नियोजित शिक्षिका हैं.

UPTET news