Advertisement

अपने दायित्वों को समझे शिक्षक, ड्यूटी के प्रति रहे सजग

पश्चिम चंपारण। अपनी शिक्षण शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय मंगलवार को बगहा पहुंचे। बगहा एक के डीएम एकेडमी इंटर कॉलेज में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें शिक्षकों ने शारीरिक दूरी रखते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों की एक संक्षिप्त संवाद गोष्ठी हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और कार्याें पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से पंडित उपाध्याय को संरक्षक के रूप में चुना गया। कार्यक्रम में श्याम लाल गुप्ता, अश्वनी सहाय, मो. सफी उल्लाह, मधुरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, विपिन बिहारी तिवारी, रूपेश पाठक, राकेश यादव, सोहराब अंसारी, आकांक्षा आदि मौजूद थे। पंडित उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। इसलिए सभी को अपने दायित्वों को न सिर्फ समझना चाहिए बल्कि उसपर अमल भी करना चाहिए। 

UPTET news

Blogger templates