वैशाली।
नगर के एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय कन्वेंशन हुआ। कन्वेंशन का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष होने वाली हड़ताल और संघर्ष को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को जागरूक करना था। कंवेन्शन का उद्घाटन संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, मूल्यांकन परिषद के सचिव देववंश सिंह, तिरहुत प्रमंडल के अध्यक्ष बागेश्वरी नंदन कुमार, सचिव रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
कन्वेंशन में जिला के सभी प्रखंडों के प्रतिनिधियों के अलावा हाजीपुर अनुमंडल सचिव श्याम किशोर ठाकुर, महुआ अनुमंडल के अध्यक्ष विजय कुमार, महनार अनुमंडल सचिव रणधीर कुमार सिंह ने शिरकत की। इसके अलावा प्रमंडल पर्यवेक्षक के रूप में प्रमोद कुमार, राज्य संयुक्त सचिव विनय मोहन, आभास सौरव आदि ने एक स्वर से आगामी संघर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि शिक्षक आंदोलन समान कार्य समान वेतन के मांग प्राप्ति तक जारी रहेगा। इस वर्ष हम लोगों के लिए संघर्ष का दौर होगा। राज्य सरकार को हर हाल में हमारी मांग माननी पड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश झा जबकि संचालन जिला सचिव अमीर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त सचिव सूर्यदेव प्रसाद सिंह, अतुल कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविद्र प्रसाद सिन्हा भी मौजूद थे।