; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

तीन और शिक्षकों की गई नौकरी

नालंदा। सोगरा ट्रे¨नग कॉलेज से डिग्री लेकर शिक्षक की नौकरी करने वाले दो शिक्षक व बीपीई बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन से डिग्री लेने वाले एक शिक्षक पर विभाग की गाज गिर गई। इन तीनों शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश जारी किया गया है।
बर्खास्त होने वाले शिक्षकों में उच्च विद्यालय तुंगी के स्वराज कुमार, म.वि ओकनामा परवलपुर के बजीउन निशा हैं। जबकि बीपीई के अटल बिहार विश्वास हैं। इन तीनों की बर्खास्ती का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले 10 नवम्बर को जिला परिषद में शिक्षा विभाग के साथ आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तीनों को सेवामुक्त करने के लिए डीडीसी के पास रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर डीडीसी ने भी मुहर लगा दी है। बता दें कि अब तक सोगरा ट्रे¨नग कॉलेज से बीएड की डिग्री लेकर काम करने वाले कुल 81 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है। वहीं बीपीई के एक शिक्षक व एक अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। स्थापना के डीपीओ अरिजंय कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने सोगरा ट्रे¨नग कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बीएड की डिग्री लेने वाले नियोजित शिक्षकों का प्रमाण पत्र अमान्य घोषित कर दिया है। इसके अलावा बीपीई ट्रे¨नग कॉलेज की डिग्री को भी अमान्य कर दिया गया है। इधर, 3 और शिक्षकों की बर्खास्तगी से फर्जी रूप से बहाल शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो अभी भी निगरानी की रडार पर अवैध रूप से तथा फर्जी डिग्री पर बहाल हुए सैकड़ों नियोजित शिक्षक हैं, आने वाले दिनों में इनकी बर्खास्तगी भी तय है। 

UPTET news