; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

फर्जी होने की आशंका पर चार शिक्षकों का वेतन बंद

बांका। प्रखंड में शिक्षा विभाग के निगरानी दल के हत्थे चढे कुल 14 शिक्षकों पर कार्रवाई समाप्त भी नहीं हुई कि चार और फर्जी गुरुजी निगरानी के रडार पर पहुंच गए हैं। इन चारों के फर्जी शिक्षक होने की आशंका पर तत्काल सभी का वेतन बंद कर दिया गया है।
इन शिक्षकों के वेतन हुए बंद बीईओ के अनुसार प्राथमिक विद्यालय घोषपुर के दयानंद दास, एनपीएस जोगाडीह के मधु कुमारी, एनपीएस पीपरा के ललिता कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय जगतापुर के कुमारी पल्लवी शामिल हैं। इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मणिकांत गुप्ता ने बताया कि इन चारों का वेतन बंद कर दिया गया है। विभागीय आदेश मिलते ही सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस तरह विभागीय कार्रवाई देख अन्य फर्जी शिक्षकों में हड़कंप है। इधर, सूत्रों की मानें तो प्रखंड में अभी भी पांच दर्जन से अधिक शिक्षक जुगाड़ तंत्र से विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं। ऐसे शिक्षकों की नौकरी जाना तय है। ज्ञात हो कि पिछले माह ही एक फर्जी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

UPTET news