; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों की मर्जी से खुलता है विद्यालय

औरंगाबाद। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय काशी बिगहा का हाल बेहाल है। शिक्षकों की मर्जी से विद्यालय का ताला खुलता व बंद होता है। यहां सरकार या शिक्षा विभाग की मर्जी नहीं चलती है। जब मन होता है शिक्षक आते हैं और विद्यालय का ताला खोल फिर बंद कर देते हैं।
पंचायत के मुखिया लवकुश कुमार शुक्रवार को विद्यालय 11.30 बजे विद्यालय पहुंचे। इस समय तक विद्यालय में बच्चे नहीं थे। मुखिया ने ग्रामीणों से पूछा तो बताया कि विद्यालय में एक ही शिक्षक पदस्थापित हैं जिस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित है। प्रतिदिन विद्यालय की स्थिति यहीं रहती है। मुखिया ने बताया कि वार्ड सदस्य विकास कुमार, पुष्पा देवी ने सूचना थी कि विद्यालय हमेशा बंद रहता है। सूचना पर विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय में ताला लटका मिला। विद्यालय की स्थिति देख ग्रामीण आक्रोशित है। मुखिया ने फोन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार बीईओ को सूचना दिया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी शिक्षक चंदन कुमार ने बताया कि विद्यालय में केवल मैं ही कार्यरत हूं। आवश्यक कार्यों से जब बाहर जाते हैं तो विद्यालय बंद करना मजबूरी है। एक शिक्षक के सहारे विद्यालय कैसे चलेगा सोचा जा सकता है। अब तक दूसरे शिक्षक की प्रतिनियुक्ति या पदस्थापन नहीं किया गया।

UPTET news