; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्थानान्तरण की मांग

बेगूसराय। जन चेतना मंच जिल्ला पुनर्वास के पदाधिकारी एवं वार्ड सदस्यों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास की चार शिक्षक व शिक्षिकाओं के स्थानान्तरण की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। इसको ले मंच के अध्यक्ष गणेश साह, वार्ड सदस्य सुलेखा देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी आदि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को
आवेदन भी दिया है। जिसमें विद्यालय के प्रभारी अंतिमा कुमारी एवं शिक्षक नीतीश कुमार पर मिलीभगत कर छात्रवृति की राशि का गबन करने, शिक्षिका सरिता कुमारी एवं तृष्णा कुमारी का लगातार दो साल तक फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में यह भी कहा है कि प्रखंड नियोजन इकाई के स्थानान्तरण आदेश के बावजूद प्रभारी अंतिमा कुमारी विद्यालय में बने हैं। कहा है कि इन शिक्षक व शिक्षिकाओं के कारण विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय को व्यवस्थित करने के लिए पहल करने पर प्रभारी द्वारा ग्रामीणों के साथ भी गाली-गलौज किया जाता है। इनलोगों ने विद्यालय के उक्त चार शिक्षक व शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण करने की मांग की है। ताकि विद्यालय का माहौल सही हो सके।

UPTET news