; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक संघ जताया आक्रोश

मधेपुरा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने चार माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
सूबे के लाखों नियोजित शिक्षक वेतन के अभाव में आर्थिक मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे है। वही प्रदीप कुमार पप्पू ने बताया कि सरकार शिक्षा व शिक्षक विरोध नीति अपनाए हुई है। जिस कारण दुर्गा पूजा, दीपावली, होली, ईद, बकरीद, जैसे हिन्दू-मुस्लिम के प्रमुख पर्व के अवसर पर भी नियोजित शिक्षकों को वेतन नही देती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पर्व त्योहार के समय सरकार आवंटन देने की बयान बाजी करती है। लेकिन पर्व बीत जाने के बाद शिक्षकों को वेतन मिल पाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नियोजन शिक्षकों को भी राज्य कर्मी की तरह सातवां वेतन दिया जाना ह।

UPTET news