; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सरकार की धमकी से नहीं डरने वाले शिक्षक , समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर शिक्षक अड़े

पटना। कार्यालय संवाददाता एफआईआर की चेतावनी के बाद वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कहा कि विभाग की इस धमकी से शिक्षक डरने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का बाहिष्कार किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ एक शिक्षक संगठन छात्रों के हित में हड़ताल समाप्त कर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करना चाहता है। लेकिन उनको अन्य संगठन के लोग ऐसा करने नहीं दे रहे हैं। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा मोर्चा के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बताया कि वित्तरहित शिक्षक बिना वेतन लिए मानने वाले नहीं हैं। मौके पर प्रकाश चंद्र यादव, संघ के महासिचव सुनील कुमार राय देव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
30 फीसदी कॉपियों की ही हो सका मूल्यांकन
अभी तक शिक्षकों की हड़ताल की वजह से 30 प्रतिशत ही कॉपियों की मूल्यांकन हो पाई है। इसी वजह से पदाधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। मैट्रिक के कॉपियों की मूल्यांकन की स्थिति अच्छी नहीं है। इधर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भी आंदोलन में शिक्षकों का साथ दे रही है। समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर शिक्षक अड़े हुए हैं।

UPTET news