; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

राज्यपाल के आश्वासन के बाद होमगार्ड जवानों की हड़ताल खत्म

राज्यपाल के आश्वासन के बाद होमगार्ड जवानों की हड़ताल खत्मराज्यपाल के आश्वासन के बाद होमगार्ड जवानों की हड़ताल खत्म

पिछले 15 मार्च से हड़ताल कर रहे होमगार्ड के जवानों ने राज्‍यपाल के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। राज्यपाल ने होमगार्ड के प्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश

पटना [जेएनएन]। राज्यपाल से आश्वासन मिलने के बाद अाज होमगार्ड जवानों की हड़ताल खत्म हो गई। वे पिछले 15 मार्च से हड़ताल पर थे। कल से वे काम पर लौट आयेंगे। जिसके कारण राज्य की विधि-व्यवस्था संभालने में काफी कठिनाई हो रही थी।

होमगार्ड जवानों की हड़ताल का साफ असर राज्य में दिख रहा था। कहीं ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तो कहीं बैंकों की सुरक्षा व अग्निशमन विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे थे। इन जगहों पर होमगार्ड जवान की जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

होमगार्ड के जवान समान काम के बदले समान वेतन एवं मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। उनका कहना था कि वे किसी भी मामले में पुलिस बल से कम काम नहीं करते हैं। लेकिन जब सुविधा देने की बात आती है तो उन्हें पीछे छोड़ दिया जाता है।

करीब एक पखवाड़े से अधिक समय से चले आ रहे हड़ताल के मद्देनजर आज राजधानी पटना में होमगार्ड जवान के प्रतिनिधि राजभवन गये, जहां राज्यपाल ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद होमगार्ड के जवानों ने हड़ताल खत्म करने की घोषण की। 

UPTET news